खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, फिल्म देखकर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 7 घायल, इलाके में पसरा मातम

A Scorpio collided with a parked truck, killing six members of a family returning from a movie, injuring seven, leaving the area in mourning.

खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, फिल्म देखकर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 7 घायल, इलाके में पसरा मातम

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर मसोरा टोल नाका के समीप देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. बड़े डोंगर से फिल्म देखकर लौट रही स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई. जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो गंभीर घायलों को रेफर किया गया है. अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग बड़ेडोंगर से कोंडागांव फिल्म देखने के लिए आए थे और लौटते वक्त स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे के कार में सवार 12  मे से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए. दो घायलों को जगदलपुर रिफर किया गया.
चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक फरसगांव ग्राम बड़ेडोंगर भैंसाबेडा के निवासी थे. 12 युवक 18 नवंबर को मूवी देखने कोंडागांव आए हुए थे. रात में वापस लौटते वक्त स्कॉर्पियो मसोरा टोल नाका के पास नेशनल हाईवे 30 पर खराब खड़े ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों नूतन मांझी उम्र 18 साल, शत्रुघन मांझी उम्र 26 साल, लखनराम मंडावी उम्र 40 साल, उपेंद्र मंडावी उम्र 17 साल और रूपेश मंडावी उम्र 23 साल की मौत हो गई.
इस हादसे ने एनएच-30 की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर रात में भारी वाहनों की अनियमित पार्किंग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती जा रही है. लोगों ने मांग किया कि रात में ट्रकों की पार्किंग पर रोक लगाई जाए और हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t