पटवारी से आरआई प्रमोशन परीक्षा में धांधली पर EOW–ACB की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 20 ठिकानों पर तड़के छापेमारी, मचा हड़कंप

EOW-ACB takes major action against fraud in Patwari to RI promotion exam, raids 20 locations in Chhattisgarh early morning, causing panic

पटवारी से आरआई प्रमोशन परीक्षा में धांधली पर EOW–ACB की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 20 ठिकानों पर तड़के छापेमारी, मचा हड़कंप

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बनने की परीक्षा में हुई कथित धांधली की शिकायत ने बड़ा मोड़ ले लिया है. आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीमों ने बुधवार तड़के राज्य भर में एक साथ व्यापक छापेमारी की कार्रवाई शुरु की. इस संयुक्त ऑपरेशन ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है.
सूत्रों के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद समेत करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे जा रहे हैं. जिन अधिकारियों के घरों, कार्यालयों या संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई हो रही है. वे वे लोग बताए जा रहे हैं जिन्हें परीक्षा में कथित अनियमितताओं का प्रत्यक्ष या परोक्ष लाभ मिला था या जिन पर भ्रष्टाचार, अनुचित लाभ पहुंचाने और प्रक्रिया में हेरफेर के गंभीर आरोप लगे हैं.
इस कार्रवाई के दौरान EOW-ACB टीमों ने कई स्थानों से अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल और लैपटॉप डेटा और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है. जांच अधिकारी हर एंगल से परीक्षा प्रक्रिया, मूल्यांकन, चयन और प्रमोशन की संदेहास्पद गतिविधियों की पड़ताल कर रहे हैं.
सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है. क्योंकि शुरुआती सबुतों से धांधली का नेटवर्क ज्यादा व्यापक होने की आशंका जताई जा रही है.
करीब एक दशक से प्रदेश में पटवारी से RI प्रमोशन परीक्षा को लेकर विवाद और आरोप लगते रहे हैं. मगर इस बार मिली शिकायतों में प्रमाण और डिजिटल सबूत ज्यादा ताकतवर होने की बात सामने आई है. इसी के चलते विभाग ने बड़े पैमाने पर समन्वित छापेमारी का फैसला लिया.
सूत्र बताते हैं कि जांच के दायरे में आए परिवार के एक पटवारी से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ ससुराल पक्ष के दो सदस्य भी पटवारी से रिश्ता रखते हुए R.I. बने हैं. इन दोनों महिलाओं का नाम भी इस लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है. पिछले डेढ़ साल से शहर में इनके पदोन्नति और आर्थिक “समझौते” को लेकर चर्चाएँ लगातार चल रही थीं. इसी कड़ी में शहर का एक बेहद प्रतिष्ठित हल्के का पटवारी भी चर्चा में है. जो अपने विवादों के चलते पहले से ही सुर्खियों में रहा है.
EOW-ACB अधिकारियों का कहना है कि जब्त सामग्री का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा. अगर आरोप पुख्ता पाए जाते हैं. तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई, निलंबन, आपराधिक प्रकरण और परीक्षा प्रक्रिया की पुनर्समीक्षा तक के विकल्प खुले हैं.
छापेमारी की खबर फैलते ही राज्य भर के प्रशासनिक और राजस्व अमले में अफरा-तफरी का माहौल है. कई अधिकारी अपनी पिछली तैनाती, परीक्षा से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल एंट्रीज़ को लेकर परेशान देखे जा रहे हैं. फिलहाल EOW-ACB की यह कार्रवाई जारी है और नए खुलासे होने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t