शादी में हाई-वोल्टेज ड्रामा, जयमाला के बाद स्टेज पर बैठा दूल्हा, तभी मंडप में पुलिस लेकर पहुंच गई पहली पत्नी रेशमा, मचा हड़कंप

High-voltage drama ensued at the wedding, with the groom seated on stage after the garland exchange. Then, Reshma, the first wife, arrived at the wedding venue with the police, causing a commotion.

शादी में हाई-वोल्टेज ड्रामा, जयमाला के बाद स्टेज पर बैठा दूल्हा, तभी मंडप में पुलिस लेकर पहुंच गई पहली पत्नी रेशमा, मचा हड़कंप

बस्ती : बस्ती जिले में एक शादी हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गई. पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में विनय आनंद शर्मा धूमधाम से दूसरी शादी करने पहुंचा था. दूल्हा जयमाला डालकर स्टेज पर बैठा ही था कि अचानक उसकी पहली पत्नी रेशमा अपने परिजनों के साथ पहुंच गई. उसके आते ही पूरे समारोह में हड़कंप मच गया. यह मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव का है.
रेशमा सीधे स्टेज पर चढ़ गई और एक एक करके अपनी शादी की तस्वीरें लोगों को दिखाने लगी. उसने कहा कि विनय ने उससे 30 मार्च 2022 को कोर्ट मैरेज की थी और बाद में परिवार वालों ने भी दोनों की शादी कराई थी. उसने यह भी आरोप लगाया कि विनय ने उसके खाते से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए और उसके नाम से एक गाड़ी फाइनेंस पर ली.
रेशमा का कहना है कि दोनों के बीच कुछ विवाद जरुर हुआ था, लेकिन तलाक नहीं हुआ है. ऐसे में विनय दूसरी शादी नहीं कर सकता. रेशमा ने बताया कि जैसे ही विनय की दूसरी शादी की जानकारी उसे मिली. वह फौरन कार्यक्रम स्थल पहुंच गई और पूरे मामले का खुलासा किया.
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने शादी रुकवा दी. दूल्हा विनय वहां से बच नहीं सका और पुलिस उसे थाने ले आई. एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि पहली पत्नी ने लिखित शिकायत दी है और आरोप लगाया कि उसका पति बिना तलाक के दूसरी शादी कर रहा था.
दोनों पक्षों ने फिलहाल कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने तक शादी न करने पर सहमति जताई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t