पटेवा और बिलासपुर के सड़क हादसों में बाइक सवार छात्र समेत चार लोगों की गई जान, तीन घायल, दो रेफर, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

In the road accidents of Pateva and Bilaspur four people including a student riding a bike lost their lives three injured two referred mourning spread police engaged in investigation

पटेवा और बिलासपुर के सड़क हादसों में बाइक सवार छात्र समेत चार लोगों की गई जान, तीन घायल, दो रेफर, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

पटेवा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

महासमुंद : पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पतई के पास पतई-खट्टा रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं एक घायल हो गया. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 21 नवम्बर को मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोनकुमार दीवान पिता रुपराम दीवान उम्र 49 साल निवासी ग्राम खट्टा और राजेश्वर उर्फ चैतु दीवान 28 अक्टूबर 2024 को मोटर सायकल नम्बर CG04 DY 7428 में पटेवा से ग्राम खट्टा जा रहे थे. 
इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे पतई-खट्टा रोड़ ग्राम पतई के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल नम्बर CG06 HB 3214 के चालक ने अपनी वाहन को तेजी और लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल नम्बर CG04 DY 7428 को पीछे से ठोकर मार दी. जिससे सोनकुमार दीवान की मौत हो गई और राजेश्वर उर्फ चैतू दीवान घायल हो गया.
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी मोटर सायकल नम्बर CG06 HB 3214 के चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A), 106(1) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया. जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई. यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक की है. इस मामले में हाइवा चालक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रेत से भरी हाइवा लेकर चालक सेन्दरी से मोपका की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सीपत चौक से राजकिशोर नगर की तरफ जा रहे युवक को हाइवा चालक ने ठोकर मार दी. युवक गिरकर हाइवा के नीचे आ गया और चक्के में दबकर उसने दम तोड़ दिया. हाइवा के पिछले चक्के में घसीटते हुए वाहन ने युवक को कुछ दूर तक ले गया. युवक वाहन के चक्के में बुरी तरह से फंस गया था.
हाइवा चालक को सरकंडा पुलिस ने पकड़ लिया और आगे की कार्यवाही कर रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि शहर में भारी वाहन नो एंट्री होने के बाद भी कैसे रेत का परिवहन कर रही है और इन्हें पर्मिशन कौन दे रहा है. इस पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

तेज रफ्तार हाइवा ने छात्र को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

बिलासपुर : बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. जिससे युवक का सिर हाईवा के नीचे आ गया. उसकी मौत हो गई. घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटा के पिपरतराई निवासी संजय कुर्रे पिता सोनदास कुर्रे उम्र 25 साल सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था. इसके साथ ही वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था.
शहर में नो एंट्री में बेधड़क भारी वाहन दौड़ रहे हैं. जिससे आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. फिर भी जिम्मेदार अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
सीपत चौक से राजकिशोर नगर तरफ जा रहा था. अभी बाइक सवार युवक अशोक नगर चौक के पास पहुंचा था. उसी समय तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक पर सवार था. इसी दौरान सामने चल रहे किसी दूसरी गाड़ी वाले ने अचानक गेट खोला. जिससे ठोकर लगने से वो पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गया और पहिए के नीचे दब गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बाइक में आमने सामने टक्कर, एक की मौत, दो रेफर

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंर्तगत कुसमी मार्ग सेवारी के पास दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई. एक की मौके पर ही मौत हो गई. दो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया.
ग्राम शंकरगढ़ निवासी 52 साल के शाफ़यत पिता नबिस अपनी पत्नी 45 साल की शहनाज के साथ बाइक में सवार होकर राजपुर के दबगड़ी गांव शादी समारोह में जा रहे थे.
ग्राम सेवारी के पास राजपुर की तरफ से बाइक से ग्राम हरगवां निवासी 28 साल के परशुराम जा रहा था. दोनो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. मौके पर शाफ़यत की मौत हो गई और उसकी पत्नी शहनाज और परशुराम घायल हो गए.
खबर मिलने के बाद मौके उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया. शाफयत के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI