जिला शिक्षा अधिकारी के पास मांग लेकर पहुंचे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों के पालक, दी प्रदर्शन की चेतावनी
Parents of students of Swami Atmanand English Medium School reached District Education Officer with their demands and warned of protest
गरियाबंद : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल गरियाबंद के पालक गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी के पास अपनी समस्या को लेकर पहुंचे. पालकों का कहना है कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पूर्व में 11:45 को संचालित हो रहा था. मगर बिना पालक समिति के अनुमति लिए सुबह 7:30 कर दिया है.
पालकों का कहना कि नवम्बर माह सर्दी का सीजन शुरु हो गया है जहां सुबह के शिफ्ट में बच्चों को स्कुल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसीलिए स्कूल का संचालन पूर्ववत (यथावत ) 11:45 को किया जाए. वही पालको ने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन करने की भी बात कह रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



