खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सहायक ग्रेड-3 समेत 16 पदों पर निकली भर्ती, क्षेत्रीय प्रबंधक का मौका, वनरक्षक के 1484 पोस्ट के लिए निकली विकेंसी

Recruitment for 16 posts including Assistant Grade 3 in Sports and Youth Welfare Department Opportunity for Regional Manager Vacancy for 1484 posts of Forest Guard

खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सहायक ग्रेड-3 समेत 16 पदों पर निकली भर्ती,  क्षेत्रीय प्रबंधक का मौका, वनरक्षक के 1484 पोस्ट के लिए निकली विकेंसी

वनरक्षक के 1484 पदों पर होगी भर्ती, 16 नवंबर से फिजिकल टेस्ट 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के वन विभाग के विभिन्न वनमण्डलों में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण की कार्यवाही 16 नवंबर 2024 से शुरु होगी. जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र तकनीकी कारणों से विभागीय वेबसाईट फॉरेस्ट डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.forest.cg.gov.in से डाउनलोड नहीं हो पा रहा है. वे अभ्यर्थी आवेदित वनमण्डल कार्यालय अथवा भर्ती के लिये चयनित नोडल वनमण्डल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.
साथ ही टेक्निकल सपोर्ट के लिए वाट्सअप नंबर 7489986772 में अपनी समस्या वाट्सअप मैसेज भी कर सकते हैं. कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख नवा रायपुर की तरफ से वेबसाइट में यह जानकारी दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccD

क्षेत्रीय प्रबंधक की आवश्यकता

स्टेप अप फॉर इंडिया एनजीओ में क्षेत्रीय प्रबंधक की जरुरत है. जिसके लिए रिक्तियां निकाली गयी है. यह संस्था ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं जिनके पास निम्नलिखित योग्यताएं हो. व्यवसाय, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा या किसी संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री के साथ-साथ अंग्रेजी व हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ हो.
विविध दर्शकों के सामने प्रस्तुति देने का अनुभव हो. निजी क्षेत्र की फर्मों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों या फाउंडेशनों में समान भूमिका में 7-10 साल का कार्य करने का अनुभव हो. शिक्षा क्षेत्र का अनुभव (सरकारी शिक्षा क्षेत्र की समझ एक लाभ है). अच्छे शोध कौशल के साथ डेटा विश्लेषण और रिपोर्टिंग करना आता हो. एमएस ऑफिस ऐप्स और फ़ाइल रिपोजिटरी प्रबंधन की अच्छी कमांड हो. वेतन 50 हजार (अनुभव के साथ बातचीत योग्य) संपर्क नम्बर उमेश +91-6361206424

खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सहायक ग्रेड-3 समेत 16 पदों पर निकली भर्ती

छ.ग. शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मंत्रालय के ज्ञापन क्रमांक एफ-1-20/2024/नौ दिनांक 10 अक्टूबर 2024 के निर्देश एवं प्रावधान के परिपालन में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधीनस्थ राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर के रिक्त तृतीय श्रेणी अंतर्गत वार्डन (पुरुष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहाराक ग्रेड-03 के 1 पद एवं चतुर्थ श्रेणी अंतर्गत भृत्य के 2 पद पर एवं मैदानी कार्यालयों के लिए मृत्य के 10 पदों पर संविदा भर्ती नियम 2012 के तहत 1 साल के लिए संविदा भर्ती की जानी है.
जिसके लिए छ.ग. के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन 29 नवम्बर 2024 को शाम 5 बजे तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में सिर्फ रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए ही स्वीकार किये जायेंगे. दर्शित पद की संविदा आधार पर नियुक्ति नियत चयन प्रक्रिया के जरिए किया जाना है. रिक्त पद का वर्गवार विस्तृत विवरण निम्नानुसार है.
उपरोक्त गर्ती के संबंधित विस्तृत जानकारी संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाकर छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in पर देखी व डाउनलोड की जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccD