निर्माणाधीन पानी टंकी के ऊपर से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत, महादेवघाट में तैरती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A laborer fell from the top of a water tank under construction died during treatment the body of a middle aged man was found floating in Mahadev Ghat sensation spread in the area police started investigating

निर्माणाधीन पानी टंकी के ऊपर से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत, महादेवघाट में तैरती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निर्माणाधीन पानी टंकी के ऊपर से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

धमतरी/नगरी : नगरी में जल जीवन मिशन के तहत जिले मे बनाएं जा रहे पानी टंकी निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं. बिना सेफ्टी बेल्ट जाल और हेलमेट के मजदूर करीब 30 से 50 फीट की ऊंचाई पर अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने के लिए मजबूर हैं. मजदूरों के सुरक्षा इंतजाम के कुछ भी नहीं है. जिसके वजह से एक मजदूर को अपने जान से हाथ धोना पड़ा है.
विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत ठेनही में पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है. इसी निर्माणाधीन पानी टंकी में काम कर रहे मजदूर का बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से ऊंचाई से निचे गिर गया. जिससे मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई. आनन-फानन मजदूर को नाजुक हालत में नगरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक बिहार का रहने वाला है और उसका नाम चंद्र विकास मंडल है.
बता दें कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन जो भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है. इसका मकसद देश के सभी ग्रामीणों के घरों में 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अंतर्गत गांव गांव में पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन ठेकदारों के द्वारा मजदूरों के सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए नियमों का अनदेखी किया जा रहा है. उंचाई में काम करने वाले को बगैर हेलमेट, जूता और सेफ्टी बेल्ट के कई जगह पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है. इस काम में ठेकेदार की मनमानी साफ नजर आ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

महादेवघाट में तैरती मिली अधेड़ की लाश

रायपुर : राजधानी के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में एक अधेड़ की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जब लोगों ने खारुन नदी में एक शव तैरता हुआ देखा. फिर इसकी खबर डीडी नगर थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में जुट गई है. वहीं मृतक अधेड़ की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb