शिक्षक की कमी को लेकर ग्रामीण बेहद नाराज, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, आनन-फानन में की गई टीचर की व्यवस्था
Villagers were very angry about the shortage of teachers, angry villagers locked the school, teachers were arranged in a hurry
कांकेर : कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पलेवा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की कमी को लेकर ग्रामीण बेहद नाराज नजर आए. ग्रामीणों की माने तो शिक्षक की कमी के कारण यहां पर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा हैं. जिसे लेकर नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबित मामले की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में एक शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए विद्यालय का ताला खुलवाया. वहीं इस विद्यालय के सुचारु रुप से संचालन के लिए ग्रामीणों ने नियमित शिक्षक की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



