चाचा ने 4 साल के मासूम भतीजे पर एयरगन से किया फायरिंग, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाली पेट में फंसी गोली, आरोपी बिसेश्वर गिरफ्तार

Uncle fired an airgun at his 4-year-old nephew, doctors operated on him and removed the bullet stuck in his stomach, accused Biseshwar arrested

चाचा ने 4 साल के मासूम भतीजे पर एयरगन से किया फायरिंग, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाली पेट में फंसी गोली, आरोपी बिसेश्वर गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बेरहम चाचा ने 4 साल के भतीजे पर एयरगन से गोली चला दी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घंटों ऑपरेशन कर मासूम की जान बचाई. अभी बच्चे की हालत सामान्य है. वहीं इस मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम बनियागांव निवासी बिसेश्वर नाग उम्र 30 साल ने मामूली बात को लेकर अपने 4 साल के भतीजे पर एयरगन से गोली दाग दी. गोली मासूम बच्चे के पेट में जा लगी. घटना की जानकारी होते हुए परिवार वाले मासूम को लेकर केशकाल सामुदायिक केंद्र पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने घंटों मशक्कत के बाद ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचाई. मासूम बच्चे का अभी अस्पताल में इलाज जारी है.
डॉक्टरों की निगरानी में है बच्चा : बीएमओ
केशकाल बीएमओ डॉ. बिसेन ने बताया कि बच्चे के पेट में फंसी हुई गोली को ऑपरेशन कर बाहर निकाल ली गई है. अभी बच्चा अस्पताल में हमारी निगरानी में है. उसकी हालत सामान्य है. इसकी खबर हमने केशकाल थाने में दे दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI