करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, सरकारी भूमि पर बनाया एंट्री गेट, ट्रांसफार्मर, दर्जनों लोगों ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार
Attempt to capture land worth crores, entry gate and transformer built on government land, dozens of people pleaded to the collector for justice
रायपुर : कलेक्टर जनदर्शन में सैकड़ों लोग सोमवार को एक बिल्डर की शिकायत लेकर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को बताया कि बिल्डर ने सरकारी जमीन पर टाउशिप का गेट बना दिया है. इसके अलावा आम रास्ते को बंद कर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. सरकारी जमीन से लगी हुई सिंगापुर सिटी कालोनी सुबोध सिंघानिया बनाई गई है.
ग्राम कोटा के पटवारी हल्का क्रमांक 51 स्थित जमीन राजस्व अभिलेखों में खसरा नंबर 180, तालाब, 184 शासकीय भूमि, 184/1 धरसा, 161 शासकीय भूमि दर्ज है. सरकारी जमीन खसरा नंबर 184 पर कोटा खार और गोगांव खार को जोड़ने वाला रास्ता था. खसरा नंबर 184/1 शासकीय भूमि से लगी हुई. सरकारी जमीन खसरा नंबर 184 पर पर अतिक्रमण कर कालोनी केलिए ट्रासफार्मर लगा दिया है. सरकारी जमीन खसरा नंबर 161 पर अतिक्रमण कर कालोनी का गेट निर्माण किया गया है. जिससे आम नागरिकों को आने-जाने में असुविधा हो रही है.
करोड़ों की जमीन पर कब्जा
स्थानीय लोगों ने बताया कि खसरा नंबर 184 लगभग एक एकड जमीन है और खसरा नंबर 161 करीब 7000 वर्गफुट जमीन है. जिसका बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. भू-माफियों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किये जाने से आम नागरिकों में काफी नाराजगी है.
श्मसान घाट की जमीन पर कब्जा
इसी तरह खसरा नंबर 180 श्मसान घाट की जमीन है. जिसे भू-माफियों द्वारा घेरकर आने-जानेका रास्ता बंद कर दिया गया है. इस बारे में पूर्व पार्षद किशोर साहू द्वारा कई बार शिकायत राजस्व विभाग में की गई. लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से भू-माफियाओं का हौसला काफी बढ़ गया है.
शिकायतकर्ता मधुसूदन मिश्रा ने कहा कि इस बारे में जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ दांडिक कार्यवाई करते हुए अतिक्रमण को बेदखल करने की मांग कलेक्टर से की गई है. इंसाफ नहीं मिलने की सूरत में हम स्थानीय निवासी अदालत की शरण लेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



