अस्पताल की निविदा में घोटाले का आरोप! महिला समूहों ने खोली ‘मिडनाइट टेंडर’ की पोल, भोजन और साफ-सफाई की ठेका देने में मिलीभगत
Hospital tender scam: Women's groups expose 'midnight tenders', collusion in food and sanitation contracts
बलरामपुर : जिला चिकित्सालय बलरामपुर में मरीजों एवं प्रसूता महिलाओं के लिए भोजन प्रदाय कार्य के लिए जारी निविदा पर गंभीर अनियमितता और पक्षपात के आरोप लगे हैं. जिले की महिला स्व सहायता समूहों ने कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौंपते हुए निविदा प्रक्रिया को नियम के खिलाफ बताया है और तत्काल निरस्तीकरण की मांग की है.
महिला समूहों ने आरोप लगाया कि चयन समिति की कार्यवाही में पारदर्शिता नहीं रही और समिति में शामिल एक फार्मासिस्ट द्वारा अपने रिश्तेदार समूह को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाया गया. समूहों ने मांग किया कि वर्तमान निविदा को निरस्त कर फिर से निष्पक्ष निविदा जारी की जाए, और संबंधित अधिकारी को चयन समिति से बाहर किया जाए. इस मामले की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, आयुक्त सरगुजा संभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, एवं सिविल सर्जन बलरामपुर को भी भेजी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



