नाबालिग लड़की  को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी तामेश्वर और उसकी सहयोगी महिला दोनों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Accused of abducting a minor girl under the pretext of marriage, the accused—Tameshwar—and his female accomplice have both been arrested and sent behind bars.

नाबालिग लड़की  को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी तामेश्वर और उसकी सहयोगी महिला दोनों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

जांजगीर चांम्पा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सहयोगी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के गुम होने की खबर पुलिस को मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लड़की की पतासाजी शुरू की. जांच के दौरान पुलिस टीम ने बलौदा थाना क्षेत्र के आरोपी तामेश्वर पाटले को पकड़कर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाने की बात कबूल की.
जांच के दौरान मामले में आरोपी की मां द्वारा भी मदद किए जाने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तामेश्वर पाटले और उसकी मां को विधिवत गिरफ्तार किया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?