राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाजी, पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, मारपीट में दो घायल, पुलिस की हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी
Stabbing incidents continue in the capital. A young man was attacked with a knife over an old dispute, two were injured in the scuffle. The accused is in police custody, and interrogation is ongoing.
रायपुर : राजधानी में चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है. बुधवार सुबह आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके में ईद के जुलूस के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया. पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. पूरी वारदात पुलिस की सुरक्षा के बीच हुई है, जिससे कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठ रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक़ सुबह करीब 9:30 बजे ईद का जुलूस तात्यापारा क्षेत्र से गुजर रहा था. अजहर उम्र 25 साल अपने दोस्त गुलाम आदिल और अमन खान के साथ तात्यापारा चौक में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस को देख रहा था. ईदगाहभाठा की ओर से जुलूस तात्यापारा चौक पहुंचा। बताया गया कि इसी जुलूस में आरिफ भी शामिल था. पुलिस को दिए आवेदन में अजहर ने बताया कि आरिफ ने उसके दोस्त गुलाम आदिल के साथ बिना किसी वजह के अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगा.
अजहर के मुताबिक वह आदिल को बचाने के लिए बीच में पहुंचा और आरिफ से उसे मारने का कारण पूछते हुए छुड़ाने लगा. इसी दौरान आरिफ ने अजहर के साथ भी गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि इसके बाद आरिफ ने अपने पास रखे चाकू से अजहर के पेट पर जान से मारने की नीयत से वार किया. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस के रिकॉर्ड में रहा है.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
इधर, पुरानी रंजिश में युवक की कमर में घोंपा चाकू
पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में मुजगहन पुलिस ने आरोपित मनोज साहू उर्फ गन्नू उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया है. आरोपित ने विवाद के दौरान अमन बघेल उम्र 28 साल पर चाकू से हमला कर दिया था. पुलिस ने खबर मिलने के करीब दो घंटे के भीतर घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



