छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की चेतावनी के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों के खिलाफ अपशब्द लिखने वाले संजय कुमार सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested Sanjay Kumar Singh who wrote abusive words against the people of Chhattisgarh after warning from Chhattisgarhia Kranti Sena

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की चेतावनी के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों के खिलाफ अपशब्द लिखने वाले संजय कुमार सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर/धरसीवा : छत्तीसगढ़ के लोगों पर सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिनों संजय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी. जिसके खिलाफ छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना और छत्तीसगढिय़ा युवा क्रांति सेना ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
छत्तीसगढिय़ा युवा क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवेन्द्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ही रहकर छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान करने वालों को सेना बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढिय़ों को अपशब्द कहने वाले चेत जाए वरना अंजाम बुरा होगा.
सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक पर छत्तीसगढ़ के लोगों को अपशब्द लिखने वाले संजय कुमार सिंह को धरसीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. संजय सिंह निको कंपनी में बड़े पद पर था जहां से इस मामले के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया है. ऐसी जानकारी भी मिल रही है.
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना धरसीवा के सेनानियों ने इस मामले में FIR दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की इस मौके पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों ने कहा कि उनकी प्रादेशिकता और छत्तीसगढ़ के लोगों पर अपशब्द टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने यह भी कहा की सोशल मीडिया साइट्स और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक इकाइयों में आम छत्तीसगढ़िया मजदूरों के साथ गाली गलौज और अपशब्द अक्सर इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन अब हमारी प्रादेशिकता और हमारे लोगों को उलजुलुल कहना अपमान करना लोग बंद कर दें नहीं तो इस तरह की कार्रवाई और तेज होगी. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सीधे तौर पर चेतावनी दी की छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ियों को अपशब्द कहने वाले चेत जाएं वरना अंजाम बुरा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb