परिवार के साथ उर्स मेला देखन गए युवक का ई-रिक्शा गायब, चोरी की वाहन बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
The e-rickshaw of a young man who had gone to attend the Urs fair with his family went missing. Police arrested two accused who were trying to sell the stolen vehicle and sent them to jail.
दुर्ग : दुर्ग जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2024 में उर्स मेला के दौरान चोरी हुई ई-रिक्शा के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है. दोनों आरोपी वाहन को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते हुए पकड़े गए.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रताप गोस्वामी निवासी बांबे आवास उरला, दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जून 2024 की रात वह अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा नम्बर CG 07 CQ 8647 से पुराना बस स्टैण्ड स्थित उर्स मेले में आया था. उसने ई-रिक्शा को कचहरी गेट के पास लॉक कर खड़ा किया और परिवार सहित मेला देखने चला गया. कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी ई-रिक्शा मौके से गायब थी. घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश किया. लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला.
इस रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 299/2024 धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस लगातार अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी रही. इसी बीच मुखबिर से खबर मिली कि दो लोग एक लाल रंग की ई-रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे हैं. खबर के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान चाणक कुमार निवासी ग्राम बोरी नगपुरा और गोविन्द यादव, निवासी कोसा नगर मार्केट लाइन के पीछे सुपेला भिलाई के रुप में बताई. पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने वर्ष 2024 में उर्स मेले के दौरान उक्त ई-रिक्शा चोरी की थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद कर ली. जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये बताई जा रही है. वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ जरुरी वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार यह मामला पैसा कमाने की नीयत से की गई चोरी का है. जिसमें आरोपी वाहन को बेचकर पैसे कमाने की प्लान बना रहे थे.
लेकिन पुलिस की सक्रियता और मुखबिर की खबर के आधार पर दोनों आरोपी पकड़ लिए गए. घटना स्थल पुराना बस स्टैण्ड, कचहरी गेट के पास उर्स मेला परिसर दुर्ग बताया गया है. जहां से ई-रिक्शा चोरी हुई थी. लंबे समय से लंबित इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



