छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर, घर में खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाश, हिरासत में पड़ोसी, गांव में मातम और दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
A double murder in Chhattisgarh: A husband and wife's bodies found in a pool of blood in their home, neighbors detained, and an atmosphere of mourning and panic grips the village. Police are investigating.
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही घर से पति-पत्नी की खून से सनी लाशें बरामद हुई. शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी उम्र 51 साल के रुप में हुई है. पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला. डबल मर्डर की खबर फैलते ही पूरे अतरिया गांव में मातम और दहशत का माहौल है. यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने घर से चीखने की आवाजें सुनीं।जब वे पहुंचे तो घर में पति-पत्नी की खून से सनी लाशें मिली. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है. पुलिस ने पड़ोसी भगवती गोंड उम्र 35 साल को हिरासत में ले लिया है. आरोपी, मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था.
मौके से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. कमरे के भीतर जहां पति का शव मिला. वहीं पास में गिरी हुई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. इससे पुलिस को यह आशंका है कि हत्या के दौरान किसी तरह का संघर्ष हुआ होगा.
शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है.
गांव में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. डबल मर्डर की इस वारदात से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने हत्या के इस मामले में पुलिस से सख्त और जल्द कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



