अभनपुर की नहर में मिली अज्ञात युवक की अर्धनग्न लाश, शरीर पर गहरे चोट के निशान, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका, फैली सनसनी
The half-naked body of an unidentified youth was found in the canal of Abhanpur, with deep injury marks on the body. The body was suspected to have been thrown away after the murder, causing a sensation.
रायपुर/अभनपुर : अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमनेर गांव से एक सनसनी फ़ैलाने वाली खबर आयी है. गांव के एक नाले से अज्ञात युवक की लाश बरामद की गई. घटना की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानते हुए हत्या की आशंका जता रही है.
हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. शव जिस हालत में मिला और आसपास के हालात को देखकर लगता है कि युवक की मौत स्वाभाविक नहीं है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने दी थी, जिन्होंने सुबह नाले के पास कुछ अजीब सा देखा और पास गए तो पता चला कि वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ है. शव देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की, फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों और लापता लोगों के रजिस्टर से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी खबर दे दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



