मैनपुर क्षेत्र के जंगल में फिर मिला एक नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

A male skeleton was found again in the forest of Mainpur area causing panic in the area police is investigating the matter

मैनपुर क्षेत्र के जंगल में फिर मिला एक नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अन्तर्गत जंगल में फिर एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व भी मैनपुर क्षेत्र के जंगल में प्रेमी जोड़े का नर कंकाल पुलिस ने बरामद किया था और अब मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के थाना जुगाड अन्तर्गत एक बार फिर नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गई.
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. थाना जुगाड़ से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के जरिए खबर मिली कि एक व्यक्ति की कंकाल पहाड़ी के उपर पड़ा हुआ है. जिसके आधार पर पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई और मामले की जांच शुरु किया गया है.
फॉरेसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी. वहीं कपड़े के आधार पर कंकाल की पहचान नकछेड़ा सोरी के रुप में की गई है. मृतक बरगांव का रहने वाला था बताया जा रहा है कि मृतक फरवरी से लापता था. मृतक के परिजनों द्वारा कपड़े के अधार पर मृतक की पहचान किए है और मृतक का थाने में गुमशुदा रिर्पोट दर्ज की गई है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. आत्महत्या या हत्या दोनो एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb