आंगनबाड़ी सहायिका के 59 पद, बीमा सलाहकार के 40 और इंश्योरेंस मैनेजर के 8 पदों पर होगी भर्ती, 29 अगस्त को महासमुंद प्लेसमेंट कैम्प

Recruitment will be done on 59 posts of Anganwadi Assistant 40 posts of Insurance Consultant and 8 posts of Insurance Manager Mahasamund Placement Camp on 29th August

आंगनबाड़ी सहायिका के 59 पद, बीमा सलाहकार के 40 और इंश्योरेंस मैनेजर के 8 पदों पर होगी भर्ती, 29 अगस्त को महासमुंद प्लेसमेंट कैम्प

आठवीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी सहायिका के 59 पदों पर होगी बंपर भर्ती

बलौदाबाजार : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 59 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका के 59 पदों के लिए ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, भरका, टेमरी-2, खैरवारडीह, बफरा, पिपरछेड़ी-2, दौनाझर, डाढ़ाखार, झालपानी, कटवाझर, नवाडीह, घिरघोल, अल्दा,डिपरापारा(रिको), पुरानीबस्ती(अ), त्रिकुटीडीपा(अ), दानीडीपा, रूनझुनी, नवाडीह, लुकाउपाली, तेन्दुचुवा, मेड़ीडीपा, तालाझर,अकलतरा,सैयभाठा, बल्दाकछार-3, दलदली, मुरुमडीह, कौहाबाहर, ठेलकाडबरी, नदीपारा(सो), डिपरापारा(सो), बंसुलीडीह, कलमीदादर, त्रिकुटीपारा(चां), डिपरापारा(थ), तिलसाभाठा, पकलाडीपा, सड़कपारा, बोदापाली, आमापारा, शुकलाभाठा, पुरानी बस्ती, मिरगिदा, बिटकुली, चन्हाट, सलिहाभाठा, जोगीडीपा, सारसडोल, देवतराई, पचपेड़ी, पोड़ी, जुनाडीह, मंगलडीपा, मुगुलभाठा, बलारनवागांव, कोर्राडीह और अचानकपुर आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल हैं.
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना जरुरी है. यह पद सिर्फ महिलाओं के लिए है. आवेदन करने के आख़री तारीख 11 सितम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में सायं 5:30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान, जिला बलौदाबाजार- भाटापारा (छ.ग.) के पते पर अपना आवेदन पत्र सिर्फ पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, बीमा सलाहकार के 40 और इंश्योरेंस मैनेजर के 8 पदों पर होगी भर्ती

अम्बिकापुर : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 28 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. जिसमें निजी नियोजक आदित्य बिरला लाइफ इंश्योरेंस के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक कुलमित्र उपस्थित रहेंगे. जिसके अंतर्गत बीमा सलाहकार के 40 पद और इंश्योरेंस मैनेजर के 8 पदों पर भर्ती की जानी है. इस तरह कुल 48 पदों की भर्ती किया जाना है.
बीमा सलाहकार की न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण और न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 50 साल से कम, संभावित वेतन कमीशन बेस होगा. इंश्योरेंस मैनेजर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 साल से अधिकतम आयु 45 साल संभावित वेतन 12 हजार से 16 हजार रुपये निर्धारित है.
उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे. कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रुप में होगी.
जिले के इच्छुक ऐसे सभी आवेदक जो उपरोक्त पदों के लिए योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ 28 अगस्त सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

महासमुंद में 55 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के मकसद से 29 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. प्लसमेंट कैम्प मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी.
इस प्लेसमेंट के जरिए निजी क्षेत्र के नियोजक रिलाएंस इंफोकम्यूनिकेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा जियो फाईबर इंजीनियर एवं जियो फाईबर के 55 से ज्यादा पदों पर आईटीआई, डिप्लोमा और 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी.
इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से सम्पर्क कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए आवेदन 18 सितंबर तक आमंत्रित

जांजगीर-चांपा : 23 अगस्त 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत आंगनबाडी केंन्द्र हरिजनपारा उच्चभिट्ठी, टिकलीपारा बोकरेल, कल्मीटार (नवागांव), खरमोरा नवागांव, धनुवारपारा सोनबरसा, लालसागरपारा महुदा ब, नेवारपारा जूनाडीह, केराकछार पतरापाली एवं टिनटिकिया कण्डरा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 27 अगस्त 2024 से 18 सितम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में सीधे या पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं. ज्यादा जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा से संपर्क किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जनपद पंचायत नगरी में कुल 570 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 27 अगस्त को 

धमतरी : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 27 अगस्त को जनपद पंचायत नगरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा.
सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा लाईफ मित्र, सेक्यूरिटी गार्ड महिला, पुरुष, सेक्यूरिटी सुपरवाईजर सहित लेबर के कुल 570 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा.
उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से स्नातक तक की हो. वे इस साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. इच्छुक आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान में उपस्थित होने कहा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पंचकर्म सहायक महिला और पुरुष के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटव्यू 11 सितम्बर को

धमतरी : कलेक्टर  नम्रता गांधी के निर्देश पर जिला आयुष कार्यालय धमतरी में कलेक्टर दर पर पंचकर्म सहायक महिला और पुरुष के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 11 सितम्बर को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा.
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी आयु एक जनवरी 2024 को 21 से 35 वर्ष हो तथा शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त मण्डल/विद्यालय से उच्चतर माध्यमिक शाला प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण अथवा स्नातक पाठ्यक्रम का प्रथम वर्ष उत्तीर्ण, किसी शासकीय या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से पंचकर्म में न्यूनतम एक वर्षीय परीक्षा कोर्स उत्तीर्ण हो और छत्तीसगढ़ सह चिकित्सा परिषद् अधिनियम 20014 के अधीन पंजीकृत हो. वे इसके लिए पात्र होंगे.
पात्र आवेदक वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए जिला आयुष अधिकारी कार्यालय धमतरी में अपने मूल प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पंजीयन, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक इंटरव्यू होगा और शाम 5 से 5:30 बजे तक परिणाम घोषित किये जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb