आज से शुरु होगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा, PCC चीफ दीपक बैज गिरौदपुरी से करेंगे शुरुआत, 2 अक्टूबर को रायपुर में होगी खत्म, कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह
Chhattisgarh Nyay Yatra will start from today PCC Chief Deepak Baij will start from Girodpuri will end in Raipur on October 2 there is a lot of enthusiasm among the workers
छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को एक बार फिर घेरने की तैयारी की जा रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 27 सितंबर से कांग्रेस की 6 दिवसीय न्याय यात्रा शुरु हो रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेशवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
पीसीसी चीफ ने कहा कि अमरगुफा की आड़ में सरकार ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया. गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में साहू समाज के तीन लोगों की हत्या हो गई, पुलिस मूकदर्शक बनी रही. बैज ने आरोप लगाया कि घटना को टाला जा सकता था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. पुलिस की प्रताड़ना से एक युवक की मौत तक हो गई. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हम छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने वाले हैं.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ नेता, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस के सभीं विंग के संयुक्त मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्य में यह छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी.
यह यात्रा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से शुरु होकर करीब 125 किमी की दूरी तय करते हुए 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गांधी चौक पहुंचेगी. यात्रा का समापन रायपुर के गांधी मैदान में एक विशाल आम सभा के साथ होगा.
इस यात्रा की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास के धाम से प्रार्थना और पूजा-पाठ के साथ की जाएगी. दीपक बैज ने बताया कि इस यात्रा काअसल मकसद प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना है.
हाल के समय में हुई हत्याओं, लूटपाट, चाकूबाजी और डकैती की घटनाओं ने आम जनता में भय पैदा कर दिया है. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता जनसामान्य और कई सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे.
अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ की कामना कर रहे: बैज
दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि है, जिन्होंने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश दिया। उन्होंने समाज में एकता, समानता और समरसता का विचार फैलाया. यात्रा केजरिए हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ की कामना कर रहे हैं. ताकि हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
25 किलो मीटर की होगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा
कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितम्बर को गिरौदपुरी धाम से शुरु होकर पहले दिन ग्राम अमोदी, छाछी, डोंगरीडीह से कसडोह पहुंचेगी. दूसरे दिन की यात्रा कसडोह के महामाया मंदिर लवन से शुरु होकर कुम्हारी, सलोनी होते हुए रोहांसी पहुंचेगी. तीसरे दिन की यात्रा रोहांसी से शुरु होकर ओड़ान, लटेरा, खतोरा पहुंचेगी. चौथे दिन की यात्रा भैसा, राईस मिल माठ, माठ, मुरा मोड़ से होते हुए सारागांव पहुंचेगी. पांचवे दिन की यात्रा सारागांव से प्रारंभ होकर तर्रामोड़, सेमरिया होते हुए सड्डू पहुंचेगी. वहीं यात्रा के अंतिम दिन सड्डू से यात्रा प्रारंभ होकर मोवाथाना, लोधीपारा, पंडरी, शास्त्री चौक होते हुए मोतीबाग पहुंचेगी. जहां एक विशाल जनसभा के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा.
इन मुद्दों को लेकर हो रही न्याय यात्रा
गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुई तोड़-फोड़ का विरोध
बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध
कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के तीन बेटों की हत्या का न्याय
प्रशांत साहू की पुलिस द्वारा प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग
दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



