70 वर्षीय बुजुर्ग को मिली 40 साल की दुल्हन, रचाई धूमधाम से शादी, मोहल्ले के लोग बने बाराती, फेरों के बाद दुल्हे ने दिया मूंछों पर ताव
A 70-year-old man found a 40-year-old bride, the wedding was celebrated with great pomp, the people of the neighborhood became the wedding guests, after the rounds the groom twirled his mustache.
बिलासपुर : अक्सर यह सुनने को मिलता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती. लेकिन अब यह कहना सही होगा की शादी करने की भी कोई उम्र नहीं होती है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के 70 साल के बुजुर्ग ने इसे अब साबित कर दिखा दिया है. दरअसल बुजुर्ग ने 40 साल की महिला के साथ धूमधाम से शादी रचाई है. दोनों ने मोहल्ले के लोगों के बीच शिव मंदिर में सात फेरे लिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र में के 70 साल के दादूराम का दिल 40 साल की महिला पर आ गया. धीरे- धीरे जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. इस बीच दोनों ने हंसी- ख़ुशी मोहल्ले के की शिव मंदिर में पूरे रीति- रिवाज के साथ शादी रचाई.
अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई. इस मौके पर सभी ने हंसी- ख़ुशी उन्हें आशीर्वाद भी दिया. इस दौरान पूरे क्षेत्रवासी शादी के गवाह बने और गाजे- बाजे में नाच- गाकर बधाई दी. जैसे की 70 साल के बुजुर्ग की शादी उसकी प्रेमिका से हुई तो उसने अपनी मूंछों पर ताव दिया. इस दौरान उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर दिखा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



