रेलवे के सीनियर अधिकारी को सर्विस लेन में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, घर लौटते समय दर्दनाक हादसे में इंजीनियर की गई जान, चालक फरार
Senior railway official crushed by a speeding truck in the service lane, engineer died in a tragic accident while returning home, driver absconded
दुर्ग : दुर्ग जिले में सड़क हादसे में रेलवे के सीनियर इंजीनियर की मौत हो गई. चरोदा के जंजगिरी मोड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चंद्रशेखर मानिक उम्र 60 साल को रौंद दिया. जिससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया. इस हादसे से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर मानिक रेलवे में सीनियर इंजीनियर के पोस्ट पर पदस्थ थे और बीएमवाई चरोदा में रहते थे.। सोमवार दोपहर 3 बजे वो अपनी बाइक से सर्विस लेन से होते हुए घर जा रहे थे. तभी एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया.
इस हादसे में चंद्रशेखर मानिक को काफी चोटें आईं. उनके चेहरे, सिर और पैर में गंभीर चोट आई है. उनको नाजुक हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया. यहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया. खबर मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंचे. इसके बाद उनके शव को मरचुरी में रखवा दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



