स्कॉर्पियो में गुप्त चेंबर से निकला चार करोड़ से ज्यादा कैश, रुटीन चेकिंग में गुजरात के अक्षय पटेल और पारस पकड़ाए, गाड़ी जब्त

More than four crore cash recovered from a secret chamber in Scorpio, Akshay Patel and Paras of Gujarat caught during routine checking, vehicle seized

स्कॉर्पियो में गुप्त चेंबर से निकला चार करोड़ से ज्यादा कैश, रुटीन चेकिंग में गुजरात के अक्षय पटेल और पारस पकड़ाए, गाड़ी जब्त

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ पुलिस की नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से ₹4 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद किए गए. यह रकम वाहन में बने एक गुप्त चेंबर में छिपाकर रखी गई थी. इस मामले में गुजरात के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ पुलिस ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर रूटीन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो नम्बर MH12 WZ 0696 को रोका गया. वाहन में बैठे लोगों के हावभाव और बातचीत से पुलिस को शक हुआ. पूछताछ और वाहन की तलाशी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली.
वाहन की सीटों के नीचे बने एक गुप्त चेंबर से पुलिस ने बारीकी से जांच कर नकद रकम बरामद की. जब नकदी की गिनती की गई तो ₹4,04,50,000 की रकम निकली. वाहन की अनुमानित कीमत भी ₹18 लाख के आसपास बताई जा रही है.
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पारस पटेल पिता जयन्तीभाई पटेल उम्र 36 साल, निवासी वडोदरा गुजरात और अक्षय पटेल उम्र 30 साल निवासी पाटन गुजरात के रुप में हुई. पुलिस ने मौके पर स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए पूरे मामले की दस्तावेजी कार्रवाई की.
बरामद नकदी के बारे में जब पूछताछ की गई तो दोनों व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. लिहाजा पुलिस ने नकदी और वाहन को BNSS की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया.
पुलिस ने मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया है. जो इस नकदी के स्रोत, संभावित हवाला लिंक और टैक्स उल्लंघन के पहलुओं की गहन जांच करेगा.
रकम के बंडलों में से एक बंडल नकली नोटों का पाया गया. जो संभवतः गुप्त चेंबर को बंद करने के लिए हुक लगाने के मकसद से रखा गया था. यह संकेत दे रहा है कि बरामद राशि हवाला ट्रांजेक्शन से जुड़ी हो सकती है. पुलिस को शक है कि इसी रुट का पहले भी इस्तेमाल किया गया होगा. लेकिन इस बार जांच में आरोपी पकड़ में आ गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB