जमीन से रास्ता नहीं देने पर पंचायत ने सुनाया फैसला, गांव से परिवार का हुक्का पानी किया बंद, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की मांग

Panchayat gave decision on not giving way from land hookah water of family stopped from village demand of justice from Collector and Superintendent of Police

जमीन से रास्ता नहीं देने पर पंचायत ने सुनाया फैसला, गांव से परिवार का हुक्का पानी किया बंद, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की मांग

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के दीवान झिटिया निवासी एक परिवार का हुक्का पानी बंद करने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने अपने परिवार के साथ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इंसाफ दिलाने की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक परिवार को अपनी जमीन से आम रास्ता नहीं दिए जाने के मामले में गांव से बहिष्कृत करते हुए उसका हुक्का पानी बंद कर दिया गया है. पीड़ित ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर इस मामले में इंसाफ की मांग की है.
पीड़ित शिवकुमार यदु ने कहा कि उसे पारिवारिक बंटवारे में 40 डिसमिल जमीन मिली है. जिसके बीच से गांव के लोग रास्ता देने की मांग कर रहे थे. जब उसके द्वारा अपनी जमीन से रास्ता देने मना किया गया तो गांव में बैठक कर उसे पर 5 हजार का जुर्माना लगा दिया गया. लेकिन जब उसने जुर्माना पटाने से भी इंकार कर दिया तो गांव के प्रमुखों के द्वारा गांव में उसका हुका पानी बंद कर दिया गया है.
गांव से बहिष्कृत हुए पीड़ित शिवकुमार यादव ने बताया कि गांव में उसके साथ किसी भी तरह का संबंध रखने वाले या उसकी मदद करने वाले और उसके खेत पर काम में जाने वाले लोगों पर भी 5 हजार रुपये का जुर्माना करने का फरमान सुनाया गया है. जिसकी वजह से उसके खेतों के धान काटने भी बनिहार नहीं मिल रहे हैं. वहीं किराना, दूध और अन्य सुविधाएं भी बंद कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb