स्कूल से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला व्याख्याता की मौत, प्यून की हालत नाजुक, वाटरफॉल में मिली युवती की लाश

While returning from school, an unknown vehicle ran over her, a female lecturer died, peon's condition is critical, a young woman's body was found in a waterfall

स्कूल से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला व्याख्याता की मौत, प्यून की हालत नाजुक, वाटरफॉल में मिली युवती की लाश

स्कूल से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला व्याख्याता की मौत, प्यून की हालत नाजुक

बालोद: परीक्षा ड्यूटी से लौट रही शिक्षिका की वाहन की चपेट में आने से सड़क हादसे में मौत हो गयी. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही शिक्षिका की जान चली गयी. हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में परीक्षा संपन्न कराकर स्कूटी से वापस घर लौट रहीं शिक्षिका की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई. वहीं साथ जा रही महिला प्यून गंभीर रुप से घायल हो गई.
शनिवार को 10वीं का एक्जाम खत्म होने के बाद देर शाम मोहला विकासखण्ड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर बरखा वासनिक महिला प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग स्थित घर के लिए निकली थी. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. शिक्षिका दुर्ग से आना-जाना करती थी. जबकि प्यून देवरी से आना-जाना करती थी. गाड़ी प्यून चला रही थी.
पुलिस ने शाम होने के कारण शव को मर्चुरी में रखवा दिया था. पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया. आज ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
पुलिस के मुताबिक शिक्षिका स्कूल से लौट रही थी. इसी दौरान इस बीच दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई. वहीं प्यून गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसका इलाज किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

वाटरफॉल में मिली युवती की लाश

महासमुंद : महासमुंद जिले में 1200 फीट ऊंचाई पर स्थित शिशुपाल पर्वत के वाटरफॉल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.
यह मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है. शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI