बदमाशों के हौसले बुलंद, दुर्ग में फिर कत्ल की वारदात, दो दिन में दूसरा मर्डर, चाकू और पत्थर मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, हिरासत में 4 संदिग्ध
The morale of the miscreants is high another murder incident in Durg second murder in two days murder with knife and stone three accused arrested 4 suspects in custody
दुर्ग : एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. नवरात्र पर्व के बीच एक बार फिर जमकर चाकू बाजी हुई है. बताया जा रहा है कि गया नगर का रहने वाला दादू देर रात मोहल्ले में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था. इसी बीच उसके कुछ लोगों से बहस और विवाद हो गया. जिसके बाद रात को दादू घर नहीं लौटा अगले दिन मठपारा के दरोगा गली में उसका शव मिला. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा तो तुरंत सिटी कोतवाली को खबर दी गई. कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
मृतक दादू कैटरिंग का काम करता है. वही हत्या को आपसी रंजीश से जोड़कर भी देखा जा रहा है. आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाली जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर विवेचना कर रही है.
वहीं दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ लोग आपस में लड़ाई कर रहे हैं उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देख युवक घायल हालत में पड़ा था. फौरन युवक को अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद जांच शुरु की गई. अब तक पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही चार संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही जेल से छूटे बदमाश की ग्रामीणों ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी. हथखोज के शीतलापारा इलाके में रविवार की आधी रात को बदमाश की हत्या हुई थी. पुलिस के मुताबिक बदमाश को पीट पीटकर मौत के घाट उतारा गया. जिस गुंडे का मर्डर हुआ है उसका नाम आशिक विश्वकर्मा था. पुलिस रिकार्ड में आशिक आदतन अपराधी था. कुछ दिनों पहले ही आशिक जेल से छूटकर आया था. जेल से छूटते ही उसने फिर से विवाद शुरु कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर दी. इस हत्याकांड के बाद एक बार फिर दुर्ग में युवक की चाकू और पत्थरों से हत्या कर दी गई है.



