खेत की बाउंड्रीवॉल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर 6वीं क्लास के छात्र की गई जान, इधर पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बच्चे की मौत

A 6th class student died after coming in contact with the current running in the boundary wall of the field, while a child died in a pit dug for a pipeline

खेत की बाउंड्रीवॉल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर 6वीं क्लास के छात्र की गई जान, इधर पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बच्चे की मौत

खेत की बाउंड्रीवॉल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर 6वीं क्लास के छात्र की गई जान

दुर्ग/भिलाई : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां मक्के के खेत की बाउंड्रीवॉल में दौड रहे करंट की चपेट में आने से 12 साल के कक्षा छठवीं के छात्र की मौत हो गई. वारदात के बाद परिजनों का बुरा हाल है. खबर के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम तमेश कुमार डहरिया बताया जा रहा है. गनियार गांव में किसान ने अपने मक्के के खेत को मवेशियों से बचाने के लिए करंट लगा रखा था.
बताया जा रहा है कि तमेश इसकी चपेट में आ गया और बिजली के झटके से वह बेसुद हो गया. उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
मृतक तमेश कक्षा छठवीं का छात्र था। बच्चे के पिता रामा डहरिया भिलाई चरोदा निगम में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं.  इस हादसे के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है. गांव के लोग खेत के मालिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बहरहाल पुरानी भिलाई पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB 

पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बच्चे की मौत

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के गीदम में करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 11 साल के छात्र की मौत हो गई. जबकि उसकी बहन को राहगीरों ने जिंदा बाहर निकाल लिया. NMDC के स्लरी पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा कर छोड़ा गया था. स्कूल से लौटते समय दोनों भाई-बहन उसमें गिर गए. मामला गीदम थाना क्षेत्र के हाउरनार ग्राम पंचायत का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुमड़ा जाने वाले मुख्यमार्ग के किनारे स्लरी पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है. जिसमें लबालब पानी भरा हुआ है. सोमवार की शाम भाई-बहन स्कूल से घर आ रहे थे. इस बीच वे लोग हाथ-पैर धोने के लिए पानी के पास चले गए.
इसके बाद टिकेश्वर सिंह उम्र 11 साल का पैर फिसलने से वह पानी के अंदर गिर गया. वह डूबने लगा. वहीं उसकी बहन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई. वह भी डूबने लगी. इसी बीच उस सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर इन पर पड़ी. इसके बाद कुछ लोग पानी में उतर कर बच्ची को बचा लिया. वहीं 11 साल का बच्चा बेसुध था. इसकी खबर आस-पास के लोगों को भी दी गई. बच्चे को फौरन गीदम अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB