बेटी से छेड़छाड़ करने पर मां ने लगाई फटकार, नाराज युवक ने कुल्हाड़ी से गले-चेहरे पर वार कर लिया बदला, आरोपी लुकेश्वर गिरफ्तार
Mother scolded him for molesting her daughter, angry youth took revenge by attacking his neck and face with an axe, accused Lukeshvar arrested
रायगढ़ : रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक महिला की हत्या इसलिए कर दी गई. क्योकि उसने अपनी बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया था. जिससे गुसाएं युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवागांव धौंराडांड निवासी कृष्णा राउत उम्र 47 साल ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी तमनार के कुरुशलेंगा गांव में हुई है. करीब 20 दिन पहले वो अपने पति के साथ रथ उत्सव देखने मायके आई थी. इसी दौरान गांव के ही युवक लुकेश्वर यादव उम्र 21 साल ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की. यह बात जब उसकी मां रेखा राउत को पता चली तो उसने लुकेश्वर को फटकार लगाई और उसके परिवार से शिकायत भी की. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सुलह हो गया था. लुकेश्वर के पिता ने माफी भी मांगी थी.
लुकेश्वर यादव उस डांट फटकार से नाराज था. मन में बदले की भावना रखे हुए था. शुक्रवार शाम 25 जुलाई 2025 को रेखा राउत उपरपारा से घर लौट रही थी. तभी लुकेश्वर ने रास्ते में उसे रोककर कुल्हाड़ी से गले और चेहरे पर वार कर दिया. खून से लथपथ रेखा मौके पर ही गिर पड़ीं और उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने रविवार को आरोपी लुकेश्वर यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था.
इस मामले में पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी. रविवार की देर शाम आरोपी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया. हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े जब्त किए गए हैं. आरोपी आरोपी लुकेश्वर यादव पिता मनुभर यादव निवासी नवागांव धौराडांड को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



