विधायक सुनील सोनी ने किया पी एल वाय शासकीय हिन्दू उच्चतर माध्यमिक शाला बैरन बाजार को विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा

MLA Sunil Soni announced a grant of ₹10 lakh from the MLA fund to PLY Government Hindu Higher Secondary School, Byron Bazar.

विधायक सुनील सोनी ने किया पी एल वाय शासकीय हिन्दू उच्चतर माध्यमिक शाला बैरन बाजार को विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा

रायपुर : पी एल वाय शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला बैरन बाजार में 10 जुलाई 2026 को विधायक द्वारा नवीन प्रवेशी बच्चों को गणवेश, पुस्तक एवं साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण से किया गया. शाला परिसर में आम, नीम आंवला आदि पौधों का रोपण विधायक एवं पार्षद अमर गिदवानी द्वारा किया गया. आपके आगमन से हमारी संस्था गौरवान्वित हुई. इसके बाद सरस्वती के छाया चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया गया. 
उक्त कार्यक्रम में शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि देबाशीष रॉय, विधायक प्रतिनिधि फारुख बेग मौजूद रहे. संस्था के प्राचार्य अशोक सिंह परिहार द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. श्रीमती हेमलता चंद्राकर द्वारा प्रतिवेदन पढ़ा गया.
विधायक सुनील सोनी ने अपने उदबोधन में बच्चों को जीवन में अनुशासन और समय के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया. साथ ही शाला के जीर्णोद्धार के लिए विधयक निधि से 10 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की गईं. इसके उपरान्त प्राथमिक, मिडिल एवं हाई स्कूल के बच्चों को गणवेश एवं पुस्तकें वितरित की गईं. सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी के छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं.
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ व्याख्याता राजीव वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया. पूर्व माध्यमिक शाला की प्रभारी शिक्षिका श्रीमती अंजना दुबे, एवं व्याख्या श्रीमती कामिनी ताम्रकार की सक्रिय सहभागिता रही. शाला के सभी शिक्षकों की विशिष्ट भागीदारी रही. कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन डॉ शिप्रा बेग द्वारा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?