राज्यपाल के नाम से जारी किया फर्जी पत्र, छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजभवन में जालसाजी के आरोपी अजय वर्मा को 5 साल बाद मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

Fake letter issued in the name of Governor, Chhattisgarh Police arrested Ajay Verma, accused of forgery in Raj Bhavan, from Madhya Pradesh after 5 years

राज्यपाल के नाम से जारी किया फर्जी पत्र, छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजभवन में जालसाजी के आरोपी अजय वर्मा को 5 साल बाद मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके के कार्यकाल के दौरान राजभवन में हुई एक जालसाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. करीब 5 साल बाद मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा पुलिस ने आरोपी अजय वर्मा उर्फ अजय रामदास को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि सितंबर 2019 में छत्तीसगढ़ की तत्कालीन राज्यपाल अनुसुईया उइके के दस्तखत के साथ एक फर्जी पत्र वायरल हुआ था. जिसमें बीजेपी विधायकों की खरीद-फरोख्त की बातें लिखी गई थीं. इस पत्र के वायरल होने के बाद अनुसुईया उइके के निर्देश पर विशेष सचिव ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर इसकी जांच की जा रही थी. वहीं अब इस मामले में आरोपी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB