जनता की आवाज और विपक्ष की बात सुनने का साहस नहीं जुटा पा रहे भाजपा पार्षद -कांग्रेस प्रवक्ता शेख मुशीर

BJP councillors are unable to muster the courage to listen to the voice of the public and the opposition - Congress spokesperson Sheikh Mushir

जनता की आवाज और विपक्ष की बात सुनने का साहस नहीं जुटा पा रहे भाजपा पार्षद -कांग्रेस प्रवक्ता शेख मुशीर

रायपुर : कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा आज सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों ने सभापति जी के आदेश की लगातार अवमानना करते हुए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि हमे सभापति के द्वारा बोलने का अवसर दिया गया. तब हम अपनी बात रख रहे थे लेकिन भाजपा पाषदों ने सामने आकर हल्ला शुरू कर दिया और हमारी बात जनता की आवाज को संख्या बल के दम पर दबाने का प्रयास किया. जब हमें अपनी बात रखने ही न्ही दिया गया तो हम कांग्रेस पार्षद दल ने बहिर्गमन किया.
और रही आज के एजेंडे की बात तो एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शेख मुशीर ने समान्य सभा में कहा एक राष्ट्र एक चुनाव लागू कराना इतना आसान और व्यवहारिक नहीं लगता है. इस सरकार ने तो नगरीय निकाय चुनाव को समयवधि के बाद कराया और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करा भी नहीं पायी.
आगे शेख मुशीर ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने से पहले बहुत जरुरी है कि इस बात को ध्यान में रखना कि इस प्रणाली से लोकतन्त्र स्थापित होता है और इसे बेहद मजबूती से और सभी दलों को साथ लेकर जनता की सहमति से सविंधान के दायरे में रहकर लागू करना उचित होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB