हत्या की नीयत से हथौड़ी से वार, घायल युवक का एम्स में इलाज जारी, जानलेवा हमला करने वाले आरोपी देवलाल को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार

Youth struck with a hammer with intent to kill; treatment ongoing at AIIMS. Magarlod police have arrested the accused, Devlal, for the life-threatening attack.

हत्या की नीयत से हथौड़ी से वार, घायल युवक का एम्स में इलाज जारी, जानलेवा हमला करने वाले आरोपी देवलाल को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी करेलीबड़ी ने हत्या की नीयत से हथौड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी  देवलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी भी बरामद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:15 बजे ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे थे. इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते देवलाल निषाद वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने लोहे की हथौड़ी से लगातार हमला कर दिया.
इस हमले से बचने के प्रयास में वार पीड़ित के सिर के बजाय दाहिने जबड़े और दाहिने हाथ की कोहनी पर लगा. जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और हाथ में फ्रैक्चर हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
वारदात की खबर मिलते ही मगरलोड पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की. सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रक्तरंजित कंक्रीट, खून से सना रूमाल सहित अन्य अहम सबूत जब्त किए. जांच के दौरान आरोपी के बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी भी बरामद कर जब्त की गई.
मेडिकल रिपोर्ट में घायल को गंभीर चोटें एवं फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई. मिले सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवलाल निषाद उम्र 38 साल निवासी ग्राम हसदा नंबर 1, थाना मगरलोड को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. धमतरी पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना वैज्ञानिक और तकनीकी सबूतों के आधार पर की गई. जिससे मामले को मजबूत बनाया गया है.
आरोपी
देवलाल निषाद स्व सुकलाल निषाद उम्र 38 साल निवासी ग्राम हसदा नंबर 1, थाना मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?