कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने सचिव अशोक महांती के खिलाफ लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, आठ बिंदूओं में शिकायत कर किया जांच की मांग
In Collectors public darshan villagers made allegations of corruption against Secretary Ashok Mahanty complained on eight points and demanded investigation
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले में मैनपुर ब्लॉक की मुड़घेल माल पंचायत सुर्खियों में है. इस बार ग्रामीणों ने सचिव अशोक महांती के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आठ बिंदूओं में जांच के लिए कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत कर जांच कि मांग रखी. और पंचायत में अपनी मनमानी और निर्माण कार्य में लगातार भ्रष्टाचार करने की वजह मुड़घेलमाल पंचायत से हटाने की मांग भी ग्रामीणों ने प्रमुखता से रखी. ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच कर आठ बिंदूओं में शिकायत करते हुए जांच की मांग रखी.
शिकायत में प्रमुख रुप से उल्लेख है कि आश्रित पारा नागपारा के पास पुल निर्माण में गड़बड़ी, मनरेगा के तहत् चेक डेम निर्माण अधुरा, केंदुकोट पारा में नाली निर्माण अपूर्ण, प्राथमिक शाला में आहत निर्माण अपूर्ण, 15 वें वित्त के राशि का आहरण लेकिन स्थल में काम नहीं ऐसे आठ बिंदूओं में ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत कर निष्पक्ष जांच की अपील की है. साथ ही सचिव अशोक महांती को ग्राम पंचायत मुड़घेलमाल से हटाकर अन्य पंचायत में व्यवस्था करने को ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में प्रमुखता से रखी है.
ग्रामीणों ने यह भी प्रमुखता से बताया कि सचिव अशोक महांती अक्सर पंचायत से नदारद रहते हैं बहुत कम ही पंचायत आते हैं जिससे कि हमें सरकारी योजनाओं का सही समय में जानकारी नहीं मिल पति और भी कुछ काम के लिए सचिव को खोजना पड़ता है. जिसके चलते हमारा काम समय पर नहीं हो पाता. जिसके चलते हम आज गरियाबंद कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच कर सचिव अशोक महांती के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर उन्हे उचित कार्यवाही की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



