चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान नयापारा की महिला फरार, पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Woman from Nayapara absconds during questioning in a theft case; Superintendent of Police takes major action, suspending three police personnel.
बालोद : पुलिस हिरासत से चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाई गई महिला के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. विभागीय जांच में पुलिस अभिरक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद शहर के नयापारा क्षेत्र में करीब दो लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने रेखा सोरी को हिरासत में लिया था. रेखा सोरी मूल रूप से कलकसा-मालीघोरी की रहने वाली है. जबकि वर्तमान में वह नयापारा में रह रही थी. शनिवार को पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी और पुलिस हिरासत में रखा गया था.
पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार
रविवार दोपहर पूछताछ के दौरान रेखा सोरी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, फौरन जिले भर में अलर्ट जारी किया गया और उसकी तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को रवाना किया गया.
तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
मामले की विभागीय जांच में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेश निषाद और महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर की लापरवाही सामने आई. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों को तत्काल प्रभाव सेसस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए.
फरार महिला की तलाश में जुटी पुलिस
रेखा सोरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सतर्क कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार महिला को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



