तेज रफ्तार एम्बुलेंस का कहर, नशे में धुत्त ड्राइवर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत, बाउंड्रीवाल तोड़ घर में घुसी गाड़ी

High speed ambulance wreaks havoc, drunk driver hits bike rider, young man dies, car breaks boundary wall and enters house

तेज रफ्तार एम्बुलेंस का कहर, नशे में धुत्त ड्राइवर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत, बाउंड्रीवाल तोड़ घर में घुसी गाड़ी

खैरागढ़ : जो एम्बुलेंस घायलों को जल्द उचित इलाज मुहैया कराने अस्पताल पहुंचती है. अब वही एम्बुलेंस लापरवाह चालकों की वजह से लोगों की जान लेने पर उतारु हो गई है. जिले में एम्बुलेंस की तेज रफ्तार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी कुछ दिन पहले साईं मंदिर के पास एक एम्बुलेंस ने मोपेड को टक्कर मारकर युवती को गंभीर रुप से घायल किया था. अब एक और हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से मरीज को गातापार जंगल छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस दाऊचौरा नाका के पास बेकाबू हो गई. खैरागढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार रविकांत साहू पिता नेकराम साहू उम्र 27 साल ग्राम दिवान झीटिया, डोंगरगांव को एम्बुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस वहीं रहने वाले पंकज कोसरे के मकान की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसी. गनीमत रही कि उस समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
गंभीर रुप से घायल रविकांत को पुलिस गश्ती वाहन से तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी मुताबिक एंबुलेंस चालक गोविंद पटेल उम्र 21 साल निवासी बाँकल (राजनांदगांव) शराब के नशे में धुत्त था.
पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है. वहीं, मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t