शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आत्मानंद स्कूलों में 45 पदों पर होगी संविदा भर्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बंपर भर्ती, आखरी तारीख 1 अक्टूबर

Teacher recruitment notification released, contract recruitment for 45 posts in Atmanand schools, bumper recruitment in Public Health Engineering Department, last date is 1 October

शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आत्मानंद स्कूलों में 45 पदों पर होगी संविदा भर्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बंपर भर्ती, आखरी तारीख 1 अक्टूबर

शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

महासमुंद : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की सपना देख रहें युवाओं और लड़कियों के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल आत्मानंद स्कूल में शिक्षक सहित अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 20 सितंबर तक का समय दिया गया है. जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है. 
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती कुल 45 पदों पर होनी है. भर्ती अलग-अलग विषयों के सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पद पर होनी है. पद के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है.
पढ़ें नोटिफिकेशन 17574915359733
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

आत्मानंद स्कूलों में 45 पदों पर होगी संविदा भर्ती

महासमुन्द : महासमुन्द जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा (महासमुंद), बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली, पटेवा, तुमगांव, कोमाखान, सांकरा, पिरदा, भूकेल एवं भंवरपुर में संविदा भर्ती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अंग्रेजी एवं हिन्दी विषय के कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इस बारे में विस्तृत जानकारी और पदों का विवरण, न्यूनतम अर्हताएं, नियम एवं शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर 20 सितम्बर 2025 तक उपलब्ध रहेगा. जिसे डाउनलोड कर इच्छुक अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बंपर भर्ती, आखरी तारीख 1 अक्टूबर

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर के तहत अनुरेखक (ट्रेसर) के 37 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु करने की घोषणा की है. उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. वहीं आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 2 से 4 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध होगी.
जाने पूरी डिटेल
परीक्षा तिथि – 26 अक्टूबर 2025 (रविवार)
परीक्षा समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि – 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
परीक्षा केंद्र – बिलासपुर और रायपुर
पदों की संख्या
पदों की संख्या
विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बैंकिंग सेक्टर में करियर का बड़ा मौका, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 59 पदों पर भर्ती शुरु

State Bank of India (SBI) ने Specialist Officer (SO) Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 59 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल बैकग्राउंड और अनुभव है, उनके लिए यह एक शानदार मौका है. आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 से शुरु हो चुकी है और आख़री तारीख 2 अक्टूबर 2025 तय की गई है.

कुल पद और कैटेगरी
इस भर्ती में Manager (Products – Digital Platforms) और Deputy Manager (Products – Digital Platforms) के पद शामिल हैं. मैनेजर के लिए 34 और डिप्टी मैनेजर के लिए 25 पद निकाले गए हैं. कुल 59 सीटों में से 27 अनारक्षित (UR), 15 ओबीसी, 9 एससी, 3 एसटी और 5 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

योग्यता और आयु सीमा
मैनेजर: B.E./B.Tech (IT/Computer/Electronics/Electrical/Instrumentation/Telecom) या MCA, साथ ही कम से कम 5 साल का अनुभव
डिप्टी मैनेजर: यही डिग्री जरुरी है लेकिन 3 साल का अनुभव काफी है.
आयु सीमा मैनेजर पद के लिए 28 से 35 साल और डिप्टी मैनेजर के लिए 25 से 35 साल रखी गई है.

वेतनमान और सुविधाएं
मैनेजर (MMGS-III): ₹85,920 – ₹1,05,280
डिप्टी मैनेजर (MMGS-II): ₹64,820 – ₹93,960

इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को DA, HRA, CCA, PF, NPS, LFC, मेडिकल और लीव जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.
चयन प्रक्रिया
भर्ती पूरी तरह शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू पर आधारित होगी. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी.

आवेदन शुल्क
जनरल/OBC/EWS: ₹750
SC/ST/PH: शुल्क मुक्त
भुगतान सिर्फ ऑनलाइन करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरुरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें. अंत में फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास रखें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t 

आज बलौदाबाजार में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज सकरी में 12 सितम्बर 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा.
जिला रोजगार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक मिसो कोरियर ऑफिस बलौदाबाजार द्वारा डिलवरी बॉय के 6 पद, शैक्षणिक योग्यता दसवी एवं बारहवीं उत्तीर्ण, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 12 हजार से 15 हजार रुपये देय होगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा. शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर के 10 पद, फिटर 10, वेल्डर 10, इलेक्ट्रीशियन 5, हेल्पर 10, मार्केटिंग 5, क्रेन एवं हाइड्रा ड्रायवर के 15 और मशीन ऑपरेटर के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता दसवी, बारहवीं, स्नातक, आटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, एमबीए उत्तीर्ण, उम्र 18 से 45 साल वेतन 10 हजार से 30 हजार रुपये देय होगा. कार्यक्षेत्र उरला रयपुर होगा.
टैन्गो सिक्योरिटी सर्विसेस रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 5 पद, सिक्योरिटी गार्ड 30 पद, शैक्षणिक योग्यता दसवी एवं बारहवी उत्तीर्ण, उम्र 18 से 45 साल, वेतन 14 हजार से 18 हजार रुपये एवं कार्यक्षेत्र रायपुर, रायगढ़ होगा. इच्छुक आवेदक अनिवार्य रुप से सभी प्रमाण,पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित हाजिर हो सकते हैं. इस बारे मे ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727- 299443 में सम्पर्क कर सकते है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t