जेल में बंद कैदी की मौत के बाद मर्च्युरी का दरवाजा तोड़कर जमकर हुआ हंगामा!, पुलिसकर्मी को बुजुर्ग महिला ने पीटा!, गृहमंत्री- जेल में होती रहती है मौत?

After the death of a jail prisoner there was a huge uproar by breaking the door of the mortuary An elderly woman beat up a policeman Home Minister Do deaths keep happening in jail

जेल में बंद कैदी की मौत के बाद मर्च्युरी का दरवाजा तोड़कर जमकर हुआ हंगामा!, पुलिसकर्मी को बुजुर्ग महिला ने पीटा!, गृहमंत्री- जेल में होती रहती है मौत?

दुर्ग : जेलों में बंद कैदियों की मौत के बाद परिजनों के हंगामे मचाने के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे है. जेल में परिचित की मौत के बाद आरोप और हंगामे के लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमे वे पुलिसकर्मियों से मारपीट और धक्कामुक्की करते नजर आते है.
ऐसा ही मामला दुर्ग के केंद्रीय जेल का आया है जहा एनडीपीएस के आरोप में बंद कैदी की मौत के बाद बड़ी संख्या में परिजन मार्चयुरी पहुंचकर दरवाजा तोड़ कर हंगामा करते नजर आए इस दौरान पुलिसकर्मियों से धक्कमुक्की भी हुई. इतना ही नही एक बुजुर्ग महिला तैनात पुलिसकर्मी को पिटते भी नजर आई. वही जेल प्रबंधन ने कैदी की मौत की वजह बीमारी बताया है लेकिन परिजन का आरोप है कि जेल में पिटाई की वजह से यह मौत हुई है.
वही इस मामले की जानकारी देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने माना की कवर्धा मामले में गड़बड़ हुई है. लेकिन जेल में अक्सर सामान्य और बीमारी की वजह से भी कैदियों की मौत होती है और रिकार्ड में भी इन मौतों का कारण दर्ज रहता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb