छत्तीसगढ़ में 22 साल के युवक ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटकता मिला शव, नहीं मिला सोसाइड नोट, पुलिस कर रही मामले की जांच

A 22 year old youth committed suicide in Chhattisgarh dead body was found hanging in the house suicide note was not found police is investigating the case

छत्तीसगढ़ में 22 साल के युवक ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटकता मिला शव, नहीं मिला सोसाइड नोट, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोरबा : कोरबा जिले के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदरापारा में रहने वाले 22 साल के मंथन गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली. अपने घर के एक कमरे में म्यार पर उसका शव लटका हुआ मिला. इसकी खबर बालको थाना पुलिस को दी गई. जहां मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
मृतक के पिता संतोष गुप्ता ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है. मृतक बड़ा बेटा था. दोनों बेटे मां के साथ बालको में रहते और वो अपनी बेटी के साथ बिलापसुर में रहता है. निजी कम्पनी में काम करता है. उसकी बेटी बिलासपुर में पढ़ाई कर रही है. काम में छुट्टी के दौरान वह घर वालों को नेहरु नगर आता है. पिछले दो दिनों से वह अपने बड़े बेटे को फोन कर रहा था. जहां उसका मोबाइल बंद दिखा रहा था. जब उसने उसकी मां से फोन कर जानकारी ली. तो पता चला कि वह पिछले दो दिनों से परेशान है. किस बात को लेकर परेशान है. यह नहीं बता रहा है.
संतोष गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात उसकी मां के मोबाइल पर फोन पर मंथन से बात की तो मंथन ने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं है. मोबाइल में रिचार्ज नहीं होने की वजह से मोबाइल बंद होना बताया और अगली सुबह उसे फोन पर जानकारी मिली कि मंथन ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है. यह घटना क्यों हुई. इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
मृतक मंथन घर पर अकेला था. उसकी मां काम से बाहर गई हुई थी. वहीं, छोटा भाई भी किसी काम से गया हुआ था. जब उसकी मां वापस लौटी तो मंथन फांसी के फंदे पर मंथन लटका हुआ मिला. इस मामले में बालको थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है. और आगे जांच करवाई करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb