CMO नारायण साहू ने व्हाट्सएप में किया आपत्तिजनक पोस्ट, थाने में शिकायत के बाद धार्मिक भावना आहत करने पर लिखित में मांगी माफी

CMO Narayan Sahu made objectionable post on WhatsApp after complaining in the police station apologized in writing for hurting religious sentiments

CMO नारायण साहू ने व्हाट्सएप में किया आपत्तिजनक पोस्ट, थाने में शिकायत के बाद धार्मिक भावना आहत करने पर लिखित में मांगी माफी

गौरेला-पेंड्रा : नगर पालिका परिषद गौरेला के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) नारायण साहू ने एक वाट्सएप मेसेज की वजह से हुए विवाद के बाद लिखित में सार्वजनिक माफी मांगी है.
मामला 27 नवंबर 2024 का है जब CMO नारायण साहू ने एक समाज विशेष के खिलाफ वाट्सअप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किया. जिसके खिलाफ मुस्लिम समाज के अलावा और नगर के लोग और जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सभी को ज्ञापन सौंपकर CMO नारायण साहू के खिलाफ कारवाई करने की मांग की.
जिससे शहर के अंदर किसी तरह की कोई शांति व्यवस्था खराब ना होने पाए. लेकिन फौरन पुलिस अधिक्षक के द्वारा कोई कारवाई CMO नारायण साहू के खिलाफ नहीं की गई. जिससे मुस्लिम समाज और नगर के बाकी समाज के लोग और जनप्रतिनिधि सभी एक सुर में कहने लगे कि नारायण साहू के खिलाफ आखिर कारवाई करने में प्रशासन क्यों देरी कर रहा है?
जिसको देखते मुस्लिम समाज के मुतवल्ली एवं सभी पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने लेटर पेड में पुलिस अधिक्षक के नाम फिर से ज्ञापन दिया और CMO नारायण साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की मांग की. साथ ही कार्यवाही नही होने पर अदालत जाने की बात कह डाली.
कारवाई की मांग करने वालों में मुस्लिम समाज गौरेला पेंड्रा के मुतवल्ली पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, कांग्रेस जिला महामंत्री निलेश साहू, अफजल खान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक ब्लाक उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के अख्तर अली. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूफियान अंसारी, मुस्लिम आवाम कमेटी पेंड्रा साथ ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने अपने इंटक परिवार की तरफ से CMO नारायण साहू के खिलाफ कारवाई की मांग की. 
और कारवाई नही होने पर एक हफ्ते में इंटक संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका गौरेला का घेराव करने की बात कही. लोगों ने कहा कि जब उच्च न्यायालय का आदेश है कि इस तरह की कोई भी बयानबाजी या सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले के खिलाफ फौरन FIR होनी चाहिए. उसके बाद इस मामले को इतना क्यों खींचा गया. आखिर किसके दबाव में प्रशाशन कारवाई नही कर रहा.
जबकि ये बात किसी से छुपी नहीं है कि CMO नारायण साहू जबसे गौरेला नगर पालिका का कार्यभार संभाला है तब से विवाद ही हो रहा है. जिसका ताजा मामला भाजपा के जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर से हुआ. जिसके बाद सारे पार्षद ने कलेक्टर को शिकायत की नगर पालिका की अध्यक्षा को किसी ने निकाय में बैठते नहीं देखा बिना pic परिषद के टेंडर लगाना जो नियम विरुद्ध है.
इसके बाद दीपावली पर पूरे दुकानदारो से विवाद इतना सब कुछ होने के बाद भी CMO नारायण साहू को किसी की परवाह नहीं और एक समाज विशेष को लेकर यह पोस्ट करना कि सारे भाई जानो का नल कनेक्सन काटो जिनका टेक्स नहीं पटा है ये सोचने का विषय है ..? कोई प्रशासनिक अधिकारी इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है. जिससे शहर के अलावा जिले का प्रदेश का माहौल खराब होने की संभावना बन रही है.! और पुलिस कप्तान ने कारवाई करने में देरी करना. आखिर ऐसा कौन सा दबाव है इस मुद्दे को लेकर जिले सभी राष्ट्रीय पार्टी के नेता भी खुलकर सामने आ गए. और CMO के खिलाफ कारवाई की मांग करते नजर आए.
बहरहाल अब मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) नारायण साहू ने पुलिस थाना ने लिखित रुप माफी मांगी है. उन्होंने अपने शब्दों से आहत हुई भावनाओं के लिए खेद प्रकट किया.
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को अपने शब्दों और निर्देशों को सावधानीपूर्वक प्रस्तुत करना चाहिए ताकि किसी भी वर्ग की भावनाएं आहत न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI