नेशनल हाईवे 63 में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो और कार में टक्कर, दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, 3 घायल, इलाज जारी
Major accident on National Highway 63, high speed Bolero and car collide, two people burnt alive and died a painful death, 3 injured, treatment continues
बस्तर : जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर कार और बोलेरो की टक्कर हो गई. हादसा इतनी जबरदस्त थी कि की कार में आग लग गई और इसमें सवार 2 युवक जिंदा जल गए. दोनों गीदम के रहने वाले हैं. वहीं बोलेरो में सवार कुछ युवक घायल हैं. यह हादसा कोडेनार थाना क्षेत्र में किलेपाल के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोड़ेनार थाना क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे गीदम के हराम पारा निवासी सुनील दास मानिकपुरी, अनिकेत और मानिक वेन्यू कार से दंतेवाड़ा की तरफ आ रहे थे. किलेपाल के पास उनकी कार की टक्कर जगदलपुर से दंतेवाड़ा की तरफ जा रही बोलेरो वाहन से हो गई. जिससे दोनों वाहनों में पलक झपकते ही आग लग गई.
कार में सवार सुनील दास और मानिक बाहर नहीं निकल पाए और लपटों में घिरकर जिंदा जल गए. वहीं, आगे की सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठा अनिकेत किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हो गया और उसकी जान बच गई.
दूसरी तरफ बोलेरो चालक बुधराम भी हादसे के बाद किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल गया और घायल हालत में खुद किलेपाल अस्पताल पहुंचा. फिलहाल उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग के बुझने पर 2 कंकाल भी बरामद किए गए. इस घटना में बचे युवकों को मेकाज रेफर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



