ट्रक ने शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति को 1 KM तक घसीटा, शरीर के उड़े चिथड़े, दर्दनाक मौत, पत्नी घायल, हालत नाजुक

Truck ran over a couple riding a bike to attend a wedding, husband dragged for 1 KM, body torn to pieces, painful death, wife injured, condition critical

ट्रक ने शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति को 1 KM तक घसीटा, शरीर के उड़े चिथड़े, दर्दनाक मौत, पत्नी घायल, हालत नाजुक

बालोद : बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक ट्रक में फंसकर 1 किमी तक घसीटा और उसकी मौत हो गई. वहीं महिला गंभीर रुप से घायल है. जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. पति-पत्नी बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. यह हादसा ग्राम अरौद में हुआ है. यह 
मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के थाना नंदनी ग्राम रवेलीडीह ननकट्ठी के रहने वाले विशंभर साहू उम्र 40 साल अपनी पत्नी टिकेश्वरी साहू उम्र 40 साल के साथ ग्राम भेंगरी शादी कार्यक्रम में जा रहा था. इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई.
हादसे के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका. ट्रक में फंसकर बाइक चालक सड़क पर काफी दूर तक घसीटाता रहा. करीब 4 किलोमीटर बाद गांव वालों ने रुकवाया. जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए. हादसे के बाद पत्नी टिकेश्वरी के बैग का सारा सामान सड़क पर बिखर गया. जिसमें उनके बच्चों के कपड़े, जूते-चप्पल आदि शामिल थे. जिन्हें पुलिस ने मौके से जब्त किया. टिकेश्वरी साहू मौके पर ही गिर गई थी जिससे वह बच गई.
परिजनों ने बताया कि टिकेश्वरी के दो बच्चे हैं. जिनमें बेटा 7वीं कक्षा में और बेटी 5वीं कक्षा में पढ़ रही है. दोनों विवाह में शामिल होने पहले ही भेंगारी पहुंच चुके थे.
एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि टक्कर की घटना ग्राम अरौद में हुई. जो बालोद थाना क्षेत्र में आता है. जबकि ट्रक घसीटते हुए गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पैरी तक पहुंच गया था.
हादसे के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB