मामूली झगड़ा को सुलह कराने की कोशिश, नाराज दोस्तों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, मर्डर कर फरार एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Attempt to resolve minor dispute angry friends attacked with knife 3 accused including a minor absconding after murder arrested

मामूली झगड़ा को सुलह कराने की कोशिश, नाराज दोस्तों ने चाकू से किया जानलेवा  हमला, मर्डर कर फरार एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : मामूली झगड़ा को सुलह करने की बात को लेकर वाद विवाद बढ़ने पर हाथ मुक्के और धारदार हथियार से वार कर आदतन बदमाश की हत्या की घटना को अंजाम देने के एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही से सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया. वहीं मामले में पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ कार्यवाही की है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 2 नवंबर को मुखबिर से खबर मिली कि लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरा मैदान सुपेला में एक आदतन बदमाश युवक को चाकू से मार दिया है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला कि गौतम नगर सुपेला का रहने वाला धीरज महानंद उर्फ टकला उम्र 25 साल को चाकू मारा गया है. जिसे शासकीय अस्पताल सुपेला ले गये हैं. यह भी जानकारी मिली कि राहुल उर्फ राहुला अंकुश और अन्य के द्वारा धीरज महानंद की हत्या की गई है.
मृतक की पत्नी श्रीमती शारदा महानंद की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1179/2024 धारा 103(1), 3(5), 238, 249 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम आरोपियों की पता तलाश में लग गई,
आस-पास के क्षेत्र , रेल्वे स्टेशन , बस स्टैण्ड , उनके रिश्तेदारो व रोज उठने बैठने वाली जगहों पर पतातलाश किया जा रहा था. आस-पास में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को भी खंगालने के बाद आरोपी राहुल उर्फ राहुला, अंकुश और अन्य को कुम्हारी से घेराबंदी कर पकड़ा गया. इस हत्याकांड में एक और युवक शामिल है. उसकी भी तलाश की जा रही है.
आरोपी राहुल और रोशन यादव व एक नाबालिग बालक से पूछताछ करने पर बताया कि धीरज महानंद के भतीजा का 02 नवंबर को झगड़ा हो गया था. सुलह करने के लिये धीरज महानंद को लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरा मैदान के पास बुलाया. जहां समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया और लडाई झगड़ा शुरु हो गया. जब धीरज महानंद वहां से भागने लगा तब तीनो मिलकर हाथ मुक्के व धारदार चाकू से धीरज महानंद के छाती और पीट में वार कर कत्ल कर दिया.
वारदात में इस्तेमाल चाकू को पुलिस ने जप्त किया। आरोपी राहुल उर्फ राहुल और रोशन यादव को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया. वहीं इस मामले में नाबालिग बालक के खिलाफ भी विधिवत कार्यवाही की गई.
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं निरीक्षक तापेश्वर नेताम(एसीसीयू), सउनि राजेश सिंह, पूर्ण बहादूर(एसीसीयू), आरक्षक पन्ने लाल, शहबाज, अनूप शर्मा, जुगनू सिंह, संतोष गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, अजय गहलोत, रिंकु सोनी, गुनीत निर्मलकर (एसीसीयू), सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, राजू राणा संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
राहुल सिंह उर्फ राहुला पिता किशुन सिंह उम्र 24 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला मधुरम ज्वेलर्स के पास सुपेला
रोशन यादव पिता श्याम बिहारी उम्र 29 साल निवासी राजीव नगर पारस काॅपरेटिव के पास सुपेला
और एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb