रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान, शादी के दो महीने बाद मौत से परिवार में पसरा मातम
A newly married couple who went out for a walk at night was crushed by a truck, died on the spot, the family mourned the death after two months of marriage
दुर्ग : भिलाई के पावर हाउस आई टी आई के सामने खुर्सीपार थाना इलाके में रविवार देर रात तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही नवविवाहित दंपति के परिजन मौके पर पहुंचे. दंपति के परिजन काफी ज्यादा आक्रोशित होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामले की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोहका निवासी मुकेश कुर्रे उम्र 28 साल और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे उम्र 26 साल स्कूटी पर सवार अपनी मौसी के घर से कोहका स्थित अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास, आईटीआई से पहले नाला क्षेत्र के पास पहुंचे. रायपुर से दुर्ग की तरफ जा रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दोनों पति-पत्नी ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतक दंपति की शादी को महज दो महीने ही हुए थे.नवविवाहित जोड़े की इस तरह मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया.
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर जमकर हंगामा किया. खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालत को संभालने का प्रयास किया.
पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया और शांत कराया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. किसे पता था कि यह रात उनकी ज़िन्दगी की आखिरी रात साबित होगी. घर की दहलीज से नए सपनों के साथ निकले इस जोड़े ने यूं सड़क पर दम तोड़ दिया कि आंखें नम हो गईं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



