गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में निकल पड़ा कांग्रेसियों का काफिला, खड़गे का गर्मजोशी से स्वागत, जवान, संविधान सभा में हुए शमिल

Congress convoy set out in heavy rain in Gariaband, Kharge warmly welcomed, jawans, included in the Constituent Assembly

गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में निकल पड़ा कांग्रेसियों का काफिला, खड़गे का गर्मजोशी से स्वागत, जवान, संविधान सभा में हुए शमिल

रायपुर/गरियाबंद : गरियाबंद जिले में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश के बीच कांग्रेसियों का काफिला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित किसान जवान संविधान जनसभा कार्यक्रम के लिए गरियाबंद ब्लाक से साइंस कॉलेज मैदान रायपुर कई गाड़ियों में बारुका, मालगांव, घुटकुनवापारा, हरदी से रवाना हुआ.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. जहां कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. जिसके बाद एयरपोर्ट से खड़गे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान, जवान, संविधान सभा में शामिल हुए. कार्यक्रम के मंच में छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रेम साय सिंह टेकाम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
कांग्रेस इस सभा के जरिए कांग्रेस DAP और खाद की किल्लत, प्रदेश में बढ़ते अपराध और शराब के अवैध कारोबार जैसे मुद्दों पर साय सरकार को घेरा. सभा के बाद खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे.
बता दें कि गरियाबंद जिले में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है. कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जिले की कई ग्रामों लोहर्सी और रावण के सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात पूरी तरह से जाम हो गया है. लोग घरों से पानी निकालने में लगे हुए हैं. लेकिन लगातार बारिश के चलते राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. जिले की कई छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं. जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB