हेलमेट के नाम पर बाजार में बलवा, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Riot in the market in the name of helmet fierce fighting between two sides more than half a dozen people injured police registered a case

हेलमेट के नाम पर बाजार में बलवा, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

सक्ती : सक्ती जिले से बलवा का मामला सामने आ रहा है. यहां वार्ड क्र. चार बुधवारी बाजार में बंधवा तालाब के सामने शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली है. इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। वहीं थाने में लाकर पूछताछ की गई.
मिली जानकारी के अनुसार जाजंग निवासी राकेश गबेल अपने माता-पिता को पुरी की ट्रेन में बैठाने के बाद अपने सक्ती निवासी अपने बहनोई सौरभ के साथ खरसिया से सक्ती आया और बंधवा तालाब के पास थोड़ी देर रुकने के बाद सौरभ किसी काम से कुछ देर के लिए वहां से चला गया.
इसी दौरान वहां पहुंचे साहिल चौहान समेत दो अन्य युवक राकेश गबेल से हेलमेट की मांग करते हुए हुज्जतबाजी करने लगे. थोड़ी देर में वहां पहुंचे सौरभ को हालात भांपने में देर नहीं लगी और उसने बीच बचाव की कोशिश की. लेकिन साहिल और उसके अन्य साथियों ने सौरभ और राकेश की पिटाई शुरु कर दी.
इस घटना में दोनों पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाईश दी और थाने लाकर मामले में पूछताछ शुरु की. वहीं दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb