आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की मौत, सिर-गले और प्राइवेट पार्ट के पास गंभीर चोटें, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

5-year-old child dies in stray dog ​​attack; sustained severe injuries to the head, neck, and genital area; succumbed before reaching the hospital; family devastated.

आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की मौत, सिर-गले और प्राइवेट पार्ट के पास गंभीर चोटें, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

कोरबा : कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक 5 साल के मासूम की जान ले ली. कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला. अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. मृतक मासूम की पहचान साल के प्रकाश पटेल पिता किशोर पटेल के रुप में हुई है. प्रकाश कक्षा पहली का छात्र था. मूलतः जांजगीर जिले के रहने वाले किशोर पटेल अपने परिवार के साथ दादर में रहकर रोजी-मजदूरी करते हैं.
किशोर पटेल ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे वह दादर में एक घर पर मजदूरी का काम कर रहा था. उसका बेटा प्रकाश उससे मिलने आया था और मिलने के बाद घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया.
पिता ने बताया कि बेटे की चीख-पुकार सुनकर वह फौरन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा. लेकिन तब तक कुत्ते मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर नोच रहे थे. कुत्तों ने प्रकाश के सिर, गले और गुप्तांग के पास गंभीर जख्म कर दिए थे. मासूम जमीन पर तड़प रहा था. किसी तरह कुत्तों को भगाकर पिता ने बेटे को गोद में उठाया और जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दादर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की तादाद लगातार बढ़ रही है. राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आए दिन कुत्तों के झुंड का सामना करना पड़ता है. कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.  इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रकाश के घर में मातम पसरा है. एक छोटे से मासूम बच्चे की इस तरह मौत से पूरे गांव सदमें में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?