अत्यधिक ब्याज से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और कर्जा एक्ट का आरोपी पंकज गिरफ्तार
A young man committed suicide, driven to the act by exorbitant interest demands; Pankaj has been arrested on charges of abetment to suicide and violations of the Money Lenders Act, based on a suicide note.
अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के चर्चित संदीप अग्रवाल सुसाइड केस में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर अत्यधिक ब्याज वसूलने, प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज मर्ग क्रमांक 44/2026 (धारा 194 बीएनएसएस) की विस्तृत जांच के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे. मृतक संदीप अग्रवाल के पास से मिले सुसाइड नोट, गवाहों और परिजनों के बयानों से यह साफ हुआ कि आरोपी पंकज चौधरी मृतक को लगातार प्रताड़ित कर रहा था.
पुलिस ने जब मृतक के मोबाइल फोन और बैंक खातों के ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट की तकनीकी जांच की. तो पता चला कि दोनों के बीच पैसों का बड़ा लेन-देन था. आरोपी पंकज चौधरी, संदीप अग्रवाल को बहुत ऊंची ब्याज दरों पर पैसे देता था. ब्याज और मूल रकम समय पर वापस न मिलने पर वह संदीप को जान से मारने की धमकियां दे रहा था.
जांच में यह भी सामने आया कि मृतक संदीप अग्रवाल ने अपनी मौत से पहले अपने पिता और पत्नी को भी पंकज चौधरी द्वारा दी जा रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के बारे में बताया था. लगातार मिल रही धमकियों और कर्ज के इस जाल से परेशान होकर आखिरकार संदीप ने आत्मघाती कदम उठा लिया.
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी पंकज चौधरी के खिलाफ अपराध क्रमांक 487/2026, धारा 108, 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं धारा 4 (कर्जा एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी पंकज चौधरी पिता सकलदीप चौधरी उम्र 50 साल निवासी राजेंद्र वार्ड, दर्रीपारा, थाना मणिपुर, अम्बिकापुर को हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी पहले पुलिस को गोल-मोल जवाब देकर गुमराह करने की कोशिश करता रहा और उसने बयान देने से भी इंकार कर दिया. हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक न चली. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. और आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर जेल भेज दिया.
आरोपी
पंकज चौधरी पिता सकलदीप चौधरी उम्र 50 साल निवासी राजेंद्र वार्ड, दर्रीपारा, थाना मणिपुर, अम्बिकापुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



