सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, पहली बार मां ने छुड़ाया, कमरे में बंद कर दोबारा किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Stepfather raped 12 year old daughter, mother rescued her the first time, then locked her in a room and raped her again, police arrested the accused
बलरामपुर : बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. पीड़िता के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है. इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी. पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है.
पीड़ित बालिका के पिता की बीमारी से मौत हो गई थी. इसके बाद दो साल पहले पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह कर चार बच्चों के साथ अपने घर लेकर आ गया था. लेकिन उसकी 12 साल की सौतेली बेटी पर ही नीयत खराब हो गई.
महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 29 दिसंबर की दोपहर उसकी सबसे छोटी लड़की घर पर नहीं थी. जिसे ढूंढने के लिए वह घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची तो आरोपी पिता ने नाबालिग लड़की से हैवानियत की कोशिश शुरु की.
बच्ची चिलाई और आवाज देने लगी. जिसके बाद उसकी मां आ गई. पीड़िता की मां बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ घर ले आई. रात में आरोपी फिर बच्ची को अपने साथ कमरे में लेकर गया और फिर जबरदस्ती कर फरार हो गया. पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना सनावल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत संगीन धाराओं में केस दर्ज किया. और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है. पुलिस पीड़ित नाबालिग बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



