झाड़-फूंक के नाम पर महिला से आरक्षक ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, गरियाबंद के कांस्टेबल कुरुद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Constable raped a woman in the name of exorcism, blackmailed her by making obscene video, Gariaband's constable Kurud police arrested him

झाड़-फूंक के नाम पर महिला से आरक्षक ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, गरियाबंद के कांस्टेबल कुरुद पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पुलिस कांस्टेबल किशोर कुमार सोनी ने एक महिला से तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
आरोप है कि आरक्षक ने एक महिला को झाड़फूंक का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जानकारी के मुताबिक धमतरी के कुरुद क्षेत्र की एक महिला को झाड़फूंक कराने की आड़ में शारीरिक संबंध बनाने और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया. जिसके आरोप में एक आरक्षक को अरेस्ट किया गया है.
कुरुद थाना क्षेत्र की एक 26 साल की महिला को काफी समय से दूसरा बच्चा नहीं हो रहा था. इससे परेशान होकर महिला ने यह बात अपने परिचित दुर्ग जिले में पदस्थ आरक्षक किशोर कुमार सोनी को बताई.
इस पर आरक्षक ने उसे झाड़फूंक का झांसा दिया. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान आरक्षक किशोर कुमार सोनी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगा. जिससे महिला परेशान हो गई. इसके बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी. पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की. जिसके बाद आरोपी आरक्षक किशोर कुमार सोनी को पकड़ लिया गया है.
आरोपी आरक्षक किशोर सोनी बारुका जिला गरियाबंद का मूल निवासी हैं. जो वर्तमान में बोरसी जिला दुर्ग में निवासरत है. जो जिला बेमेतरा में तबादला हुआ है. वहीं पीड़ित महिला लंबे समय से दूसरा बेटा ना होने की वज़ह से महिला इस सिपाही के संपर्क में आई थी. जो शारीरिक शोषण की शिकार हो गई -रागिनी मिश्रा, एसडीओपी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI