नर्सरी में पेड़ पर फंदे पर संदेहास्पद हालत में लटकती मिली सूदखोरों से परेशान हेमंत साहू की लाश, सुसाइट नोट भी बरामद, जांच में जुटी पुलिस
The body of Hemant Sahu who was troubled by moneylenders was found hanging from a tree in a nursery in suspicious condition a suicide note was also recovered police started investigation
महासमुंद : आज सुबह शहर के वार्ड नंबर 6 के नर्सरी में एक युवक की फांसी पर लटकी हुई लाश सिटी कोतवाली पुलिस ने बरामद किया. युवक की पहचान हेमंत साहू पिता शंकर साहू 32 साल के रुप में हुई है. मृतक के जेब में सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है. पूरा मामला महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि मृतक युवक हेमंत साहू पिता प्रेम शंकर साहू वार्ड नंबर 6 सूदखोरों से बहुत परेशान था. उसे डराया धमकाया जा रहा था. बीती रात कुछ सूदखोरों के गुर्गे हेमंत साहू के घर पहुंचे थे. और घंटों तक उसे फोन में डराया धमकाया गया था. इसके बाद से हेमंत साहू घर से लापता हो गया. जिसकी आज सुबह वार्ड नंबर 6 के नीलगिरी पेड़ में फांसी पर लटकी हुई लाश पाई गई. चौंकाने वाला तथ्य यह है कि फांसी पर लटके युवक की आंखें बंद है और जुबान भी बाहर नहीं निकली है.
सूत्रों का कहना है कि शहर के एक महिला सूदखोर द्वारा युवक के घर गुंडे भेज कर रात को डराया धमकाया गया था. शहर में इस बात की भी चर्चा जोरों से है कि सूदखोर महिला द्वारा शहर में सट्टे का भी कारोबार किया जा रहा है.
गौरतलब है कि महासमुंद शहर में सुखखोरी का कारोबार धड़ल्ले से जारी है. जिसके चलते पिछले दिनों कुछ लोगों ने खुदकुशी कर ली थी.
मिली जानकारी के मुताबिक हेमंत कुमार साहू 32 साल शिवालिक प्लांट में मजदूरी का काम करता था. मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है और मृतक का एक 5 साल का बेटा दिव्यांश साहू और एक बेटी 3 साल उम्र बताई जा रही है.
वार्ड के निवासियों ने यह जानकारी दी है कि हेमंत साहू के घर में कल शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक महिला सूदखोर के गुर्गे द्वारा उत्पाद किया गया था. इस बीच हेमंत साहू घर नहीं पहुंचा था. जिसे फोन लगाकर सूदखोर महिला द्वारा लगातार फोन से डराया धमकाया जा रहा था. हेमंत साहू की संदेहास्पद हालत में फांसी पर लटकी लाश की जांच सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



